Bigg Boss 20: सिर्फ खाने के लिए मत घुसो... नॉमिनेशन की खुन्नस में रीति से भिड़ीं मैरी कॉम, मनोज तिवारी की बेटी ने भी कर दी बोलती बंद

Updated:
विज्ञापन

रीति और मैरी कॉम, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'बिग बॉस 20' के घर में तीसरे दिन ही किचन ड्यूटी को लेकर भयंकर घमासान देखने को मिला. नॉमिनेशन से नाराज मैरी कॉम का गुस्सा रीति पर फूट पड़ा और उन्होंने साफ-साफ कह दिया, "जब ड्यूटी दी गई है तो काम करो, वरना सिर्फ खाने के लिए मत घुसो."

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Episode 3: ‘बिग बॉस 20’ के घर में तीसरा दिन शुरू हुआ और साथ में शुरू हो गया चुगली, शिकायतों और बहस का सिलसिला. रीति के नॉमिनेशन से मैरी कॉम पहले से ही उनसे नाराज थीं और फिर किचन में दोनों का आमना-सामना हो गया. चाय से शुरू हुई बात देखते ही देखते तीखी बहस तक पहुंच गई. मैरी कॉम ने रीति को जमकर सुनाया, तो रीति ने भी उन्हें करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ? चलिए बताते हैं.

विज्ञापन

'सिर्फ खाने के लिए मत घुसो' - किचन में भिड़ीं मैरी कॉम और रीति

बात किचन से शुरू हुई जब मैरी कॉम ने स्काउट से पूछा कि कल तुम्हारे साथ किसकी ड्यूटी लगी है. इस पर रीति कहती हैं कि स्काउट और उनकी ड्यूटी है और वो चाय बना रही हैं. तभी मैरी कॉम कहती हैं, "चाय बनाने में आखिर कितना टाइम लगता है?" रीति ने जवाब दिया, "तो आप बना लीजिए." यह सुनकर मैरी कॉम भड़क गईं और बोलीं, "जब ड्यूटी दी गई है तो काम करो, वरना सिर्फ खाने के लिए मत घुसो."

रीति - 'मैं आपको पीठ पीछे मेरी बात करने दूंगी'

मैरी कॉम की बात सुनकर रीति भी चुप नहीं रहीं. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "मुझे पता है कि मुझे क्या करना है. मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आपको पीठ पीछे मेरी बात करने दूंगी." इस पर मैरी कॉम बोलीं, "पूरी दुनिया मुझे जानती है." रीति ने जवाब दिया, "हां, और दुनिया आपका बहुत अलग रूप भी देख रही है."

हालांकि, इस तीखी नोकझोंक के तुरंत बाद दोनों के बीच सुलह भी हो गई. रीति ने कहा कि वो मैरी कॉम से लड़ना नहीं चाहती हैं और उन्हें बहुत पसंद करती हैं. मैरी कॉम ने भी कहा कि वो किसी से लड़ना नहीं चाहतीं. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया.

‘मोटी रीति आई और खाना मांगने लगी’ - मैरी कॉम

किचन के ड्रामे से पहले, एपिसोड की शुरुआत में ही मैरी कॉम का गुस्सा रीति पर साफ देखने को मिला. मैरी कॉम, लव गिल और आसिफ खान के साथ बैठकर बात कर रही थीं. उन्होंने भड़कते हुए कहा, "जब मैंने खाना बनाया तो कोई नहीं आया, लेकिन जब खुशबू आने लगी तो मोटी रीति आई और बोलने लगी कि मुझे यह खाना है, दे दो ना. खाकर तुरंत और लेने आ गई. फिर जब पकौड़ा बनाया तो वह भी ले लिया. और बाद में मुझे ही नॉमिनेट कर दिया." जब मैरी कॉम रीति को 'मोटी' कहकर बॉडी-शैमिंग करने लगीं, तो लव गिल और आसिफ खान ने उन्हें तुरंत रोक दिया और समझाया कि टीवी पर ऐसा बोलना सही नहीं लगता और लोग इसे बड़ा मुद्दा बना लेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola