Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में हाथापाई, आसिफ ने काजी को दिया धक्का, बीच में कूदीं आम्रपाली ने काजी पर लगाया लड़कियों को बुली करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में हाथापाई, फोटो- इंस्टाग्राम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

: बिग बॉस 20 के पहले कैप्टेंसी टास्क में जमकर बवाल हुआ। कुर्सी और पॉपकॉर्न के इस खेल में आसिफ और काजी के बीच गाली-गलौज और हाथापाई तक नौबत आ गई, जिसके बाद आम्रपाली दुबे ने आसिफ को आड़े हाथों लिया.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Qazi Taukeer and Asif Khan Fight: Bigg Boss 20 के घर में पहले ही कैप्टेंसी टास्क के साथ महासंग्राम छिड़ गया है. यंग डीएसए, गुल्लू और आसिफ खान के बीच कुर्सी की जंग जितनी मजेदार शुरू हुई, उसका अंत उतना ही खौफनाक मोड़ ले चुका है. इस एपिसोड से दर्शकों को भरपूर मसाला मिल रहा है. इस टास्क में कई कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज भी देखने को मिली. आइए जानते हैं कैप्टेंसी टास्क के दौरान क्या-क्या हुआ और किन कंटेस्टेंट्स के झगड़े ने आग पकड़ी.

विज्ञापन

कैप्टेंसी टास्क की हुई शुरुआत

रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क शुरू होते ही माहौल काफी गरमा गया. सीजन की पहली कैप्टेंसी के लिए यंग डीएसए, गुल्लू और आसिफ खान के बीच मुकाबला देखने को मिला. वहीं कनिका, अर्शिफा और उदिति में से किसी एक को पहला ‘लाइफ’ खोने वाले सदस्य के तौर पर चुना जाना था. टास्क शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के बीच जोश देखने को मिला.

यंग डीएसए ने कहा कि वह ट्रॉफी लेकर ही घर जाना चाहते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि अगर वह ट्रॉफी लेकर नहीं लौटे तो उन्हें घर आने से मना कर दिया जाएगा. इसके बाद आसिफ ने अपने अंदाज में कहा, “दाल बाटी चूरमा, घसीट दी मैंने बड़े-बड़े सूरमा.” वहीं गुल्लू ने कहा, “पिक्चर अभी बाकी है.”

बिग बॉस ने समझाया टास्क का नियम

बिग बॉस ने तीनों कैप्टेंसी दावेदारों को कुर्सी पर बैठकर फिल्म देखने का टास्क दिया. इस दौरान घर के बाकी सदस्य पॉपकॉर्न देंगे. हर दावेदार के लिए एक टब रखा गया है और जिस दावेदार के टब में सबसे ज्यादा पॉपकॉर्न जमा होगा, वही कैप्टेंसी की रेस में जीत हासिल करेगा.

इस टास्क की जिम्मेदारी माही विज को दी गई. उन्हें संचालक बनाया गया, ताकि वह पूरे टास्क पर नजर रख सकें और नियमों के मुताबिक फैसला ले सकें.

काजी और आसिफ के बीच हुआ जबरदस्त विवाद

टास्क के दौरान घर का माहौल अचानक बिगड़ गया. काजी और आसिफ खान के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई. दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को ‘फाड़ने’ की धमकी देने लगे.

">

विवाद के दौरान आसिफ ने काजी को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए. इसके बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया. दोनों के बीच बढ़ते गुस्से को देखकर घर के दूसरे सदस्यों को भी बीच में आने की जरूरत पड़ गई. मामला इतना बढ़ गया की दोनों के बीच खूब गाली गलोच हुई और घर का  माहौल काफी बिगड़ गया.

आम्रपाली दुबे ने लगाई आसिफ को फटकार

मामला बढ़ता देख भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने भी हस्तक्षेप किया. उन्होंने आसिफ को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि वह इस टास्क की सबसे खराब एनर्जी हैं. आम्रपाली ने उन्हें चुनौती देते हुए पूछा कि वह उनका क्या कर लेंगे.

दूसरी ओर, काजी भी लगातार आसिफ को उकसाते नजर आए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनका एक थप्पड़ ही आसिफ के लिए काफी है. इसके बाद आसिफ गुस्से में भागते हुए काजी की तरफ उन्हें मारने के लिए बढ़े.

काजी पर बुली करने का आरोप

विवाद के दौरान काजी ने आसिफ को नीचा दिखाते हुए कहा कि वह उनके सामने कुछ भी नहीं हैं. दोनों के बीच बढ़ती जुबानी जंग ने टास्क का माहौल पूरी तरह बदल दिया.

आम्रपाली ने इस दौरान काजी को टास्क से हटाने की मांग भी की. उनका आरोप था कि काजी लड़कियों को भी धक्का दे रहे हैं. उन्होंने खास तौर पर कहा कि काजी ने कनिका को भी धक्का दिया है. इस वजह से आम्रपाली ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाते हुए 

कैप्टेंसी से ज्यादा लड़ाई ने खींचा ध्यान

पहली कैप्टेंसी का यह टास्क जीतने के लिए शुरू हुआ मुकाबला देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गया. जहां एक तरफ यंग डीएसए, गुल्लू और आसिफ कैप्टन बनने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ घर के सदस्यों के बीच बढ़ता तनाव आने वाले दिनों में नए विवादों को जन्म दे सकता है. अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर बिग बॉस का रिएक्शन क्या आता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 3 Live: आसिफ ने काजी को दिया धक्का, फिर मारने के लिए दौड़े, हवा में उड़ा दूंगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola