Bigg Boss 18: कौन है शहजादा धामी, ये रिश्ता क्या कहलाता है में से रातों-रात किया गया था बाहर

Bigg Boss 18: बिग बॉस का आगाज हो चुका है. इस सीजन में कई बड़ी सेलिब्रिटी ने एंट्री की है. इन्हें घर में टास्क करते देखने में दर्शकों को वाकई मजा आने वाला है. शहजादा धामी ने भी रियालिटी शो में धांसू एंट्री की.
Bigg Boss 18: बिग बॉस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस रियालिटी शो के बारे में छोटी से छोटी अपडेट्स जानना चाहते हैं. आज फाइनली शो का आगाज हो गया. सलमान खान ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स को घर में लॉक किया. जिसमें शहजादा धामी का नाम भी शामिल है. उनके आने से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. उनका कहना है कि हमारा अरमान आ गया. बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में उन्होंने ये पॉपुलर कैरेक्टर निभाया था. हालांकि बाद में मेकर्स ने उन्हें रातों-रात शो से बाहर कर दिया.
कुछ इस तरह हुई बिग बॉस 18 में शहजादा धामी की एंट्री
हाल ही में बिग बॉस 18 का प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें शहजादा धामी सलमान खान के साथ बिग बॉस के मंच पर खड़े थे. हैंडसम अवतार में एक्टर ने कहा कि कैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, एक ऐसा शो, जिसने कई टीवी अभिनेताओं को स्टार बना दिया है, लेकिन बेपर्दा तरीके से मुझे बाहर कर दिया गया.
कौन है शहजादा धामी
शहजादा धामी का जन्म 8 दिसंबर 1996 को पंजाब में हुआ था. उन्होंने साल 2020 में टीवी इंडस्ट्री में ये जादू है जिन्न का से डेब्यू किया. सीरियल में उन्होंने रेहान खान का किरदार निभाया था. साल 2022 में वह सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान पोद्दार का किरदार निभाते हुए नजर आए, लोगों को अपनी एक्टिंग से प्यार हो गया.
Also Read- Bigg Boss 18: लास्ट मोमेंट पर Nia Sharma ने झाड़ा ‘बिग बॉस’ शो से पल्ला, तो सोशल मीडिया पर…
Also Read- Bigg Boss 18 Salman Khan Fees: जानिए बिग बॉस के लिए सलमान खान कितना फीस लेते हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










