Bigg Boss 18: जानें कौन हैं दिग्विजय सिंह राठी, जो घरवालों की बढ़ाएंगे टेंशन, सलमान खान के शो में होगा खूब हंगामा

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Nov 2024 10:25 AM

विज्ञापन

Digvijay Singh Rathee

बिग बॉस 18 ने कुछ ही हफ्तों में दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली है. शो हर हफ्ते के साथ मजेदार और रोमांचक हो गया है. शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है और उसका नाम आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: कलर्स का रियलिटी शो बिग बॉस 18 दिन-ब-दिन मजेदार और दिलचस्प होता जा रहा है. मेकर्स इसमें एंटरटेंनमेंट का तड़का लगाने का कोई कसर नहीं छोड़ते. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री की घोषणा की गई. हालांकि मेकर्स ने उसका चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन फैंस ने उस शख्स को पहचान लिया. ये शख्स स्प्लिट्सविला 15 फेम दिग्विजय सिंह राठी है.

बिग बॉस 18 में हुई दिग्विजय सिंह राठी की एंट्री

बिग बॉस 18 में कुछ ही हफ्तों में कंटेस्टेंट के बीच काफी बदलाव देखने को मिला. करण वीर मेहरा और चुम दरंग के नज़दीकियों बढ़ रही है, जबकि ईशा, एलिस और अविनाश की दोस्ती गहराती जा रही है. इस बीच बिग बॉस 18 में दिग्विजय सिंह राठी वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रहे हैं. दिग्विजय एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 का हिस्सा थे. पहले वह इशिता रावत के साथ रिलेशनशिप में थे, हालांकि उनका ब्रेकअप हो गया है. अब दिग्विजय, उन्नति के साथ रिलेशनशिप में है. इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. दिग्विजय के आने से शो में नया ड्रामा जरूर देखने मिलेगा.

अरफीन खान के सपोर्ट में उतरे ऋतिक रोशन

वहीं, बिग बॉस 18 के घर में माइंड कोच अरफीन खान बंद है. इस वीक अरफीन नॉमिनेट हुए है और ऋतिक रोशन ने उनके लिए अपने फैंस से वोटिंग करने की अपील की है. एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी में अरफीन की फोटो लगाकर वोट अपील की है. वहीं, अरफीन ने एक बार एक्टर से अपनी मुलाकात के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था, ऋतिक ने उनसे पूछा था, तुम इतने मोटे क्यों हो? इसपर अरफीन को ऋतिक ने एक डाइट प्लान दिया था, जिसमें 10 वीक में 10 किलो वेट कम करने में उन्हें मदद मिली.

Also Read- Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा संग लड़ाई के बाद शो छोड़ना चाहती है ये कंटेस्टेंट, फूट-फूटकर रोई, VIDEO

Also Read- Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए विवियन डीसेना से भिड़े करण वीर मेहरा, किसकी होगी जीत

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola