Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा संग लड़ाई के बाद शो छोड़ना चाहती है ये कंटेस्टेंट, फूट-फूटकर रोई, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा संग लड़ाई के बाद शो छोड़ना चाहती है ये कंटेस्टेंट, फूट-फूटकर रोई, VIDEO

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा में फिर से तीखी लड़ाई होते देखी गई. मामला इतना बिगड़ गया कि एक्ट्रेस छोड़ने तक को राजी हो गई.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 हर दिन के साथ धमाकेदार होता जा रहा है. घरवालों के बीच हो रही तीखी नोकझोक दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है. इस सीजन में कंटेस्टेंट दो ग्रुप में बंट चुके हैं. जहां अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक और विवियन डीसेना अच्छे दोस्त बनकर उभरे हैं. अब अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ी लड़ाई होने की उम्मीद है. अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे हाउस ड्यूटी को लेकर आमने-सामने होंगे. झगड़ा इतना बढ़ जाएगा कि एक्ट्रेस घर छोड़ने तक को तैयार हो जाएंगी.

चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा में किसी बात को लेकर हुई तीखी बहस

कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 18 का नया प्रोमो शेयर किया. इसमें देखा जा सकता है कि चाहत पांडे ने बर्तन न धोने को लेकर अविनाश मिश्रा से सवाल किया. अविनाश ने विद्रोह करते हुए कहा, “आप भगवान हैं या मॉनिटर?” चाहत ने पूछा, “क्या आप ये तय करेंगे?” अविनाश ने गुस्से में कहा, “प्लीज दफा हो जाओ.”

बिग बॉस छोड़ना चाहती है ये कंटेस्टेंट

अविनाश मिश्रा लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए चाहत पर उनका पीछा करने का आरोप लगाया और कहा, “नजरे नहीं हटती ना मुझसे?” इस बयान से एक्ट्रेस भड़क गईं और चिल्लाई, “तुमसे घटिया और बदतमीज इंसान पूरी दुनिया में नहीं होगा. तुम्हारे जैसी शक्ल पर थू है.” अविनाश ने चाहत की नकल करते हुए कहा, एक लड़के को नेशनल टेलीविजन पर थू बोला गया. चाहत खुद को संभाल नहीं पाई और फूट-फूटकर रोने लगी. उन्होंने कहा कि वह यहां नहीं रह सकती हैं और शो छोड़ना चाहती है.

बिग बॉस 18 से कौन से कंटेस्टेंट हुए हैं बेघर

यह पहली बार नहीं है जब अविनाश और चाहत के बीच बहस हुई है. उनकी दुश्मनी तब से चली आ रही है, जब एक शो में काम करते थे. बीते वीकेंड का वार में दोनों स्टार्स की मम्मी पहुंची थी और उन्हें समझाया था कि गेम खेलने पर ध्यान देना चाहिए, न की एक दूसरे से लड़ाई करने पर. बिग बॉस 16, 6 अक्टूबर को कलर्स और जिया सिनेमा पर प्रीमियर हुआ, अब तक गुणरतन सदावर्ते, हेमा शर्मा, मुस्कान बामने और नायरा बनर्जी घर से बेघर हो चुके हैं.

Also Read- Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए विवियन डीसेना से भिड़े करण वीर मेहरा, किसकी होगी जीत

Also Read- Bigg Boss 18 New Promo: अविनाश मिश्रा ने लगाया चोरी का आरोप, तो करण वीर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा ‘मैं सामने से लेने वालों…’

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 18 का नया प्रोमो शेयर किया. इसमें देखा जा सकता है कि चाहत पांडे ने बर्तन न धोने को लेकर अविनाश मिश्रा से सवाल किया. अविनाश ने विद्रोह करते हुए कहा, "आप भगवान हैं या मॉनिटर?" चाहत ने पूछा, "क्या आप ये तय करेंगे?" अविनाश ने गुस्से में कहा, “प्लीज दफा हो जाओ.”