Bigg Boss 18 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स चार्ज कर रहे हैं इतने रुपये, जानें कौन रहा सीजन का सबसे अमीर प्रतियोगी

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 18 top 5 contestants fees

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फिनाले आज है. ऐसे में घर में अब टॉप 5 कंटेस्टेंट बचे हैं. जिसमें अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, चुम दरांग और करण वीर मेहरा शामिल है. आइये जानते हैं शो के लिए वह कितनी फीस ले रहे हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का यह सीजन काफी धमाकेदार रहा. जहां 14 कंटेस्टेंट्स ने इसमें पार्टिसिपेट किया था. अब रियालिटी शो अपने फिनाले वीक में आ गया है. आज पता चलेगा कि इस सीजन का विजेता कौन होगा. ईशा सिंह के आउट होने से बीबी हाउस में पांच लोग बचे हैं. जिसमें अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, चुम दरांग और करण वीर मेहरा शामिल है. आइये जानते हैं इन टॉप 5 ने सलमान खान के शो में अपनी भागीदारी के लिए कितने करोड़ फीस के तौर पर लिए थे.

विवियन डीसेना हैं बिग बॉस 18 के सबसे महंगे खिलाड़ी

विवियन डीसेना शो में अपनी पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीत रहे हैं. शोबिज गैलोर की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ तुम स्टार हर वीक 5 लाख रुपये फीस के तौर पर वसूलते हैं. उनकी डिमांड काफी ज्यादा है. कई सालों तक बिग बॉस को रिजेक्ट करने के बाद सीजन 18 में उन्होंने धमाकेदार एंट्री ली.

करण वीर मेहरा को मिलते हैं इतने रुपये

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विजेता करण वीर मेहरा ने बिग बॉस में तगड़ी गेम खेली. उनके झगड़े से लेकर चुम संग उनके रोमांटिक एंगल ने खूब सुर्खियां बटोरी. एक्टर प्रति सप्ताह लगभग 2 लाख रुपये कमा रहे हैं.


रजत दलाल ले रहे हैं इतनी फीस

रजत दलाल ने जब बिग बॉस में एंट्री ली, तो उनके बेबाक अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया. मजबूत समीकरण और रियल पर्सनैलिटी के बदौलत आज रजत ने टॉप 6 में अपनी जगह बना ली है. वह प्रति सप्ताह लगभग 1 लाख रुपये कमा रहे हैं

अविनाश मिश्रा ले रहे हैं इतनी फीस

बिग बॉस सीजन 18 के प्रतियोगी अविनाश मिश्रा को कथित तौर पर उनकी भागीदारी के लिए प्रति सप्ताह लगभग 1.5 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है.

चुम दरांग को मिल रहे हैं इतने पैसे

चुम दरांग एक अभिनेत्री और मॉडल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 2 से 3 करोड़ रुपये है. वह अपने बिजनेस वेंचर से भी कमाई करती हैं. दूसरी ओर, वह कथित तौर पर बिग बॉस में भाग लेने के लिए प्रति सप्ताह लगभग 2 लाख चार्ज कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale Live Updates: फिनाले के पहले एविक्शन में ईशा सिंह हुई आउट, इन 2 में से कोई बनेगा विनर

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीत पाया ये कंटेस्टेंट, फिनाले में आकर हुआ एलिमिनेट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola