Bigg Boss 18 में हुई अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई, इन 2 कंटेस्टेंट्स ने पकड़ा एक दूसरे का कॉलर, देखें VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Dec 2024 11:09 AM
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई हुई है. जहां अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी एक दूसरे से भिड़ गए. मामला इतना बढ़ गया कि अविनाश ने उनका कॉलर तक पकड़ लिया.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. सभी कंटेस्टेंट्स जीतने ही होड़ में एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. इधर सोशल मीडिया पर फैन क्लब अपने पसंदीदा घरवाले को सपोर्ट करते हुए एक से बढ़कर एक ट्वीट कर रहे हैं. विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, ईशा सिंह, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर जैसे सेलेब्स हर दिन किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं. बिग बॉस 18 के आने वाले एपिसोड में हम घर में एक बड़ी लड़ाई होते देखेंगे.
बिग बॉस 18 में हुई अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई
बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में, हम अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी को लड़ते हुए देखते हैं. ऐसा लगता है कि टास्क के बाद, ईशा सिंह और दिग्विजय राठी के बीच बहस हो गई और उन्होंने कुछ भला बुरा कह दिया. जिसके बाद स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट ने आपा खो दिया और उनपर चार्ज करते हुए आए. ईशा को सपोर्ट करने सबसे पहले रजत दलाल आए, उन्होंने दिग्विजय का कॉलर पकड़ लिया. फिर विवियन चिल्लाते हुए आए और कहा कि एक लड़की को आप ऐसे कैसे बोल सकते हैं. फिर अविनाश बीच में कूद पड़े और उनका कॉलर पकड़कर खींचने लगे. बढ़ती लड़ाई को देखते हुए विवियन ने अपने दोस्त को शांत करवाने की कोशिश की. इधर शिल्पा दिग्विजय को साइड लेकर गई.
क्या अविनाश मिश्रा होंगे घर से बेघर
दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा की इस लड़ाई का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां नेटिजन्स कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”घर में मारपीट करना मना है, तो फिर से अविनाश ने ये किया है… तो क्या बिग बॉस इसपर कोई एक्शन लेंगे और अविनाश को बाहर का रास्ता दिखाएंगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वाह मिड वीक एविक्शन पक्का है क्या… अविनाश को बाहर जाना चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”पिछले सीजन में तहलका भाई को इसी वजह से बाहर किया गया था… अब अविनाश मिश्रा को भी करो.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










