Bigg Boss 18: क्या ये 2 कंटेस्टेंट बिग बॉस 18 में मारेंगे धमाकेदार एंट्री, सलमान खान संग मचाएंगे धमाल

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Aug 2024 1:30 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हर कोई कंटेस्टेंट के बारे में जानना चाहते हैं. अब कहा जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी और कृतिका मलिक रियालिटी शो का हिस्सा बनेंगे.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: अनिल कपूर की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 जबसे खत्म हुआ, तबसे फैंस बिग बॉस 18 को लेकर बात कर रहे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि मोस्ट अवेटेड शो कब से ऑनएयर होगा और कौन से कंटेस्टेंट इसमें भाग लेंगे. बताया जा रहा था कि मेकर्स ने नए सीजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और सेलिब्रिटीज से संपर्क भी किया है. ऐसी खबरें आई कि शोएब इब्राहिम इस शो का हिस्सा होंगे, लेकिन एक्टर ने इन रूमर्स को महज अफवाह बताया. अब दो और कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं, जो सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो में हिस्सा ले सकते हैं.

क्या बिग बॉस 18 में भाग लेंगे अर्जुन बिजलानी

दरअसल लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन बिजलानी को सबने बिग बॉस को लेकर खूब चिढ़ाया. सबने कहा कि अर्जुन रियालिटी शो में जाएंगे और सलमान भाई से डांट खाएंगे. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

क्यों आजतक बिग बॉस का हिस्सा नहीं रहे हैं अर्जुन बिजलानी

उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने इस वजह से बिग बॉस में भाग नहीं लिया, क्योंकि रियलिटी शो में आपको विभिन्न परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है, जो आपको वैसा नहीं बनने देतीं. आप नेगेटिव हो जाते हैं. मैं वैसा शो करना चाहता हूं, जिसमें मैं घर से दूर न रहूं. बता दें कि अर्जुन को कई बार बिग बॉस का ऑफर मिला है, लेकिन उन्होंने हर बार इसे रिजेक्ट किया है.

क्या कृतिका मलिक बिग बॉस 18 में लेंगी एंट्री

बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद मलिक फैमिली काफी पॉपुलर हो गए हैं. अब पायल ने एक व्लॉग में खुलासा किया है कि कृतिका को बिग बॉस 18 ऑफर किया गया है. पायल मलिक ने कहा, “बिग बॉस 18 में आ रही है गोलू.. कृतिका को बिग बॉस 18 के लिए ऑफर मिला है.” पायल ने फिर कहा, “पर गोलू नहीं जा रही है, क्योंकि मैंने बोला है उसे घर पर रहने के लिए. वह 40 दिन रहकर आई है. अब मेरी बारी है, लेकिन कृतिका मुझे जाने नहीं दे रही है. क्या मलिक फैमिली में से कोई शख्स अंदर जाएगा, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.

Also Read- क्या Bigg Boss 18 में भाग लेंगे रणवीर शौरी, बिग बॉस ओटीटी 3 फाइनलिस्ट बोले- रियलिटी टीवी को अपनाना…

Also Read- Bigg Boss 18: शोएब इब्राहिम ने बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रियालिटी शो में जरूर…

Also Read- Bigg Boss OTT 3 Winner: प्राइज मनी का क्या करेगी विनर सना मकबूल, कहा- एक बेटी हमेशा चाहेगी…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola