Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी होंगे इस सीजन के विनर! रैपर बादशाह बोले- मुझे कहने की जरूरत नहीं…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी होंगे इस सीजन के विनर! रैपर बादशाह बोले- मुझे कहने की जरूरत नहीं…

Bigg Boss 17 फिनाले: आज बिग बॉस सीजन 17 का फिनाले है. फैंस की धड़कन तेज हो गई है. फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए ताबड़तोड़ वोट कर रहे हैं. दूसरी तरफ सेलेब्स भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 17 का आज ग्रैंड फिनाले है. फिनाले काफी रोमांचक और सितारों से सजा होगा. कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ग्रैंड फिनाले को होस्ट करेंगे.

undefined

फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बिग बॉस 17 जीताने के लिए भरपूर वोट कर रहे हैं. मुनव्वर फारुकी को हर तरफ से भारी समर्थन मिल रहा है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है.

undefined

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, किंग ने बिग बॉस 17 हाउस में मुनव्वर फारुकी की यात्रा की सराहना की. साथ ही उन्होंने अपने फैंस से मुनव्वर को वोट देने के लिए कहा. किंग ने अपने प्रशंसकों को फारुकी को बिग बॉस सीजन 17 का विजेता बनाने के लिए प्रोत्साहित किया.

undefined

रैपर बादशाह ने भी बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले मुनव्वर फारुकी के लिए अपना समर्थन दिखाया. गायक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया और अपने फैंस से कॉमेडियन के लिए वोट करने को कहा.

undefined

बादशाह ने कहा, “वैसे तो मुझे कहने की जरूरत नहीं है, लेकिन बिग बॉस में मुनव्वर ही जीतेगा. वोट करो, वोटिंग लिंक यहां है, क्योंकि ट्रॉफी तो…पता ही है.”

undefined

कहा ये जा रहा है कि मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर भी बन सकते है, ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स में वह काफी मार्जिन से जीत रहे हैं. वहीं अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार टॉप 2 में दिखाई दे रहे हैं.

Also Read: Bigg Boss 17 Winner: ट्रॉफी के साथ बिग बॉस 17 के विनर को मिलेगा इतने लाख का चेक, जानें कौन मारेगा बाजी?
undefined

मुनव्वर इकबाल फारुकी एक फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं, जो अपनी कॉमेडी और म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं. मुनव्वर साल 2022 में कंगना रनौत के रियलिटी टीवी शो, लॉक अप सीजन 1 के विनर भी बने थे.

undefined

बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी, अरुण मैशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे है. हालांकि कहा जा रहा है कि टॉप 3 में मुनव्वर, अभिषेक और मन्नारा का नाम रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है.

undefined

बिग बॉस 17 का प्रीमियर 15 अक्टूबर 2023 को कलर्स टीवी पर हुआ. JioCinema पर भी आप देख सकते हैं. सलमान खान ने इस शो को चौदहवीं बार होस्ट किया.

undefined

कलर्स टीवी के अनुसार, सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड शाम 6 बजे शुरू होगा और विजेता की घोषणा 12 बजे की जाएगी. बता दें कि फिनाले छह घंटे का होगा.

Also Read: Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 के विजेता का नाम हुआ लीक! जबरदस्त गेमप्ले से ये प्रतियोगी उठाएगा ट्रॉफी
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola