Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार बने BB17 के फर्स्ट रनर-अप, जानें उनकी नेटवर्थ, ईशा को भी कर चुके हैं डेट!

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Jan 2024 8:34 AM

विज्ञापन

बिग बॉस 17 में अपने जबरदस्त गेम प्लेन से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिषेक कुमार इस सीजन अपने नाम ट्राफी नहीं कर पाए. उन्होंने टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली और वो सलमान खान के शो के पहले रनर-अप बने. आपको बताते है उनकी नेट वर्थ.

विज्ञापन
undefined

अभिषेक कुमार अपने मजबूत खेल और घर में बनाए रिश्ते के कारण बिग बॉस 17 में सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक रहे. ये हैंडसम यंग मैन फिनाले के दौरान ट्रॉफी जीतने की रेस में एक मजबूत दावेदार थे. हालांकि मुनव्वर फारूकी ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली.

undefined

अभिषेक कुमार एक अभिनेता, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं. उन्होंने ये प्यार नहीं तो क्या है (2018), और तेरी हो लें दे (2022) सहित कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है और साथ ही कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है.

undefined

अभिषेक को रवि दुबे और सरगुन मेहता ने खोजा था और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले अपने टीवी शो, उडारियां में उन्हें कास्ट किया, जिसके बाद उन्होंने टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की. उन्होंने इस शो में अमरीक सिंह विर्क की भूमिका निभाई और इससे उन्हें खूब प्रशंसा मिली थी.

undefined

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक कुमार की कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ होने का अनुमान है. अभिनेता को कारों और बाइक्स में दिलचस्पी है और उनके पास कई शानदार गाड़ियां मौजूद हैं.

undefined

अभिषेक कुमार के निजी जीवन की बात करें तो उनका जन्म 26 अगस्त , 1995 में पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में हुआ था और वो वहीं पर पले बढ़े हैं.

Also Read: Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 जीतने पर मुनव्वर फारूकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब आप बाहर इज्जत के साथ…
undefined

अभिषेक की पढ़ाई एस एन ए ए एस आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी, गोबिंदगढ़ से हुई थी. वो अपने स्कूल के दिनों से ही ड्रामा और एक्टिंग से जुड़ी एक्टिविटी में दिलचस्पी लेते थे और तभी से उन्हें एक्टिंग को शौक चढ़ा.

undefined

अभिषेक कुमार की बिग बॉस जर्नी की बात की जाए तो वह शो में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीया के साथ आए थे जहां उन्होंने पूरे सीजन में एक दूसरे पर कई तरह के आरोप भी लगाए लेकिन इतनी लड़ाइयों को बावजूद दोनों में एक अच्छी दोस्ती बरकरार रही.

undefined

शो के दौरान जब ईशा के बॉयफ्रेंड की एंट्री हुई थी तो तीनों के बीच काफी लड़ाई हुई और एक झगड़े में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद उनहें शो से बाहर कर दिया गया था. हालांकि वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने फिर से उनकी एंट्री करवाई.

undefined

‘बिग बॉस 17’ को इस सीजन का विनर मिल गया. मुनव्वर फारुकी ने ट्राफी अपने नाम की. साथ ही उन्हें ट्राफी के साथ-साथ 50 लाख का चेक और एक चमचमाती हुई क्रेटा कार भी मिली.

Also Read: Bigg Boss 17: समर्थ को थप्पड़ मारने से लेकर अंकिता-विक्की की तलाक तक, जानें किन झगड़ों ने बटोरीं सुर्खियां
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola