Bigg Boss: बिग बॉस के इतिहास में सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल की जोड़ी रही सुपरहिट,देखें कपल की अनसीन VIDEO

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Oct 2022 3:57 PM

विज्ञापन

बिग बॉस 16 आज से ऑनएयर होने जा रहा है. शो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैंस को आज तक याद है. दोनों शो में हर टाइम फैंस को एंटरटेन करते थे. आईये जानते हैं कैसी थी सिडनाज की जोड़ी...

विज्ञापन

कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए लौट रहा है. आज से शो ऑनएयर होगा. बिग बॉस का नाम जब भी कोई लेता है, वहां सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का जिक्र जरूर होता है. दोनों की जोड़ी को सीजन 13 में एक साथ देखा गया था. पहले तो दोनों अच्छे दोस्त थे. हालांकि बाद में इन-दोनों को एक दूसरे की आदत हो गई और ये दोनों एक साथ रहने लगे. इन्हें साथ देखकर दर्शक काफी एंटरटेन होते थे. घर के बाहर फैंस ने दोनों प्यार से सिडनाज कहते थे.

सिड-सना की लवस्टोरी

पिछले 15 सीजन में भी बिग बॉस के घर के अंदर कई कपल एक साथ आए हैं. कुछ ने एक-दूसरे से शादी कर ली, तो कई कपल ने ब्रेकअप कर लिया. हमने एक जोड़े को तलाक के कगार पर भी देखा. हालांकि बाद में उन्होंने समझौता कर लिया. फिर भी सिद्धार्थ-शहनाज इन-दोनों से काफी अलग नजर आते हैं. दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया, बावजूद इसके उनकी जोड़ी अनोखी है. अपने बिग बॉस जर्नी के दौरान, सिद्धार्थ ने शहनाज के साथ एक प्यारा रिश्ता साझा किया. उनकी केमिस्ट्री ने उन्हें शो के इतिहास में सबसे अनोखा कपल बना दिया. जब वे पहली बार बिग बॉस 13 में मिले थे, तब न तो सिद्धार्थ को शहनाज में दिलचस्पी थी और न ही उन्हें उनमें कोई दिलचस्पी थी. हालांकि बाद में दोनों एक दूसरे के साथ आए. शहनाज ने शो में कई बार सिड के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

https://www.instagram.com/reel/CjADB7YgOU0/
Also Read: Bigg Boss 16 Confirmed Contestants: ये सेलेब्स BB हाउस में मचाएंगे धमाल, यहां फ्री में देखें शो
https://www.instagram.com/p/CUt9pZJJuT7/
सिड के लिए काफी प्रोटेक्टिव थी शहनाज

शहनाज और सिद्धार्थ दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी पजेसिव थे. उन्हें इस बात की परवाह नहीं थी कि बाहरी दुनिया वाले क्या सोचेंगे. दोनों अक्सर एक दूसरे संग ऐसी-ऐसी बात करते थे, जो ऑडियंस को काफी इम्प्रेस करता था. शहनाज और सिद्धार्थ बाहरी दुनिया में भी एक दूसरे के टच में थे. हालांकि दोनों की जोड़ी को किसी की नजर लग गई और सिड का सितंबर 2021 में निधन हो गया. उनके निधन पर शहनाज बेसुध होकर रोई थी. जिसने भी देखा, हर कोई रो पड़ा.

https://www.instagram.com/p/CakUgxYjbGS/

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola