Bigg Boss 16: साजिद खान का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- पिता के अंतिम संस्कार के नहीं थे पैसे, लेकिन…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16: साजिद खान का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- पिता के अंतिम संस्कार के नहीं थे पैसे, लेकिन…

बिग बॉस 16 अर्चना गौतम और साजिद खान में जमकर लड़ाई देखने को मिला. इस लड़ाई ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. लड़ाई के बाद साजिद काफी इमोशनल हो गए. इसपर वो कहते है, एक 14 साल का बच्चा रिक्शा पकड़कर जा रहा है. कुछ रिश्तेदारों के घर ये पूछने की पिता का निधन हो गया कुछ मिल सकता है क्या.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त रहा. अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच तीखी बहस होती है. जिसके बाद साजिद उसे मारने के लिए दौड़ते है, लेकिन घर के अन्य सदस्य उन्हें रोक लेते है. ये लड़ाई दोनों के बीच में अपने माता-पिता को शामिल करने पर होती है. वहीं, साजिद लड़ाई के बाद अपने पिता को यादकर भावुक हो जाते है.

अर्चना गौतम और साजिद खान की लड़ाई

अर्चना गौतम औऱ साजिद खान में जमकर लड़ाई होती है. दोनों की लड़ाई शुरू होती है जब वो लोग एक टास्क कर रहे होते है. इस दौरान साजिद कहते है, कुछ लोग मानते हैं कि उनके पिता बिग बॉस चलाते हैं, अर्चना इस पर कहती है, मेरे पापा इतने अमीर होते तो वो बिग बॉस को चला सकते, आप अपने पापा को बोल देंगे ना वो चला लेंगे”. जिसके बाद साजिद भड़क जाते है और कहते है, ‘तूने मेरे बाप का नाम लिया, चल उतर’. इसके बाद दोनों में जमकर बहस होती है.

साजिद खान हुए इमोशनल

लड़ाई के बाद साजिद खान अपना आपा खो जाते है और उन्हें मेडिकल रूम में जाने के लिए कहा जाता है. इस दौरान साजिद अपने पिता के बारे में बताते हुए रोने लगते है. वो कहते है, सोच, एक 14 साल का बच्चा रिक्शा पकड़कर जा रहा है. कुछ रिश्तेदारों के घर ये पूछने की पिता का निधन हो गया कुछ मिल सकता है क्या (पैसे). एक रिश्तेदार ऐसा था, उसने नौकर को बोला कि उसका बोलो मैं घर पर नहीं हूं और मैं वहां से रोते-रोते निकल गया.

Also Read: Bigg Boss 16: जब टीना दत्ता ने कहा था- बॉयफ्रेंड करता था पिटाई, रिलेशनशिप को लेकर किया था ये बड़ा खुलासा
जो आदमी मे मदद किया ना वो…

साजिद खान आगे कहते है, मम्मी के साइड के रिश्तेदार थे, उन्होंने मदद किया मैयत के लिए. लेकिन जो आदमी मे मदद किया ना वो था सलमान खान के पिता सलीम खान. दारू पीकर मरा था मेरे पिता मेरे सामने, पूरी लीवर फट गया था. आंख से खून, मुंह से खून, 2 मिनट में बिस्तर में गुजर गया. जहां पर मैंने दफनाया था ना वहां सलीम अंकल आए थे और उन्होंने मुझे पैसे दिए. उन पैसों से मैंने 2 महीने का राशन भरा था, बिजली का बिल भरा था. साजिद को रोते दिख अब्दु, निमृत, शिव और एमसी स्टेन उसे शांत करवाते है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola