Bigg Boss 16 Contestants: सलमान खान के शो में इस बार ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धमाल, इस दिन से होगा स्टार्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2022 6:29 PM
सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 16 की जल्द ही धमाकेदार शुरुआत होने वाली है. शो को लेकर कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं. जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, मुनव्वर फारुकी, शिवांगी जोशी का नाम शामिल है.
सलमान खान का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शो का नया सीजन यानी की बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) जल्द ही शुरू होने वाला है. इस शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में उनके लिए ये खबर किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. इस शो की टीआरपी काफी हाई रहती है. बीते सीजन में तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. ऐसे में दर्शक ये जानने के लिए बेकरार है कि इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे, ये कब से शुरू होने जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) पिछले सीजन से काफी अलग होने वाला है. शो को एक नए कन्सेप्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए काफी ज्यादा एंटरटेनिंग होगा. खबरें हैं कि बिग बॉस 16 की शुरुआत अक्टूबर महीने से होगा. शो हर सप्ताह रात 10.30 बजे और वीकेंड में रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा.
Also Read: The Kapil Sharma Show की सुमोना चक्रवर्ती इस शख्स संग रचा सकती है शादी, काजोल-रानी से है खास रिश्ता
इस बार शो में अभिनेता गशमीर महाजानी के लिए संपर्क किया गया है. इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी, मुनव्वर फारुकी, शिवांगी जोशी, माही विज समेत अन्य सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है. हालांकि अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. दिव्यांका त्रिपाठी ‘बिग बॉस 16’ के लिए अप्रोच किया गया है. उनके साथ मेकर्स की बातचीत जारी है. हालांकि अभी तक कुछ तय नहीं है. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी को इससे पहले भी ‘बिग बॉस’ के कई सीजन के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद ही शो में कदम रखने से मना कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










