ePaper

The Kapil Sharma Show की सुमोना चक्रवर्ती इस शख्स संग रचा सकती है शादी, काजोल-रानी से है खास रिश्ता

Updated at : 24 May 2022 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show की सुमोना चक्रवर्ती इस शख्स संग रचा सकती है शादी, काजोल-रानी से है खास रिश्ता

कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती की शादी की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में है. कहा जा रहा है कि सुमोना सम्राट मुखर्जी संग सात फेरे ले सकती हैं. अब कॉमेडियन ने इसपर बात की है.

विज्ञापन

कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) अपनी ग्लैमरस अदाओं से अक्सर फैंस का दिल जीतती है. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सुमोना द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में भूरी के किरेदार में दिखाई देती हैं. अब एक्ट्रेस की शादी की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुमोना बंगाली एक्टर सम्राट मुखर्जी के साथ शादी रचाने वाली हैं. सम्राट मुखर्जी काजोल और रानी मुखर्जी के चचेरे भाई हैं.

सुमोना ने अपनी शादी पर तोड़ी चुप्पी

सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी शादी की खबरों को महज अफवाह बताया है. एक्ट्रेस ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, “हे भगवान! ये सोशल मीडिया से 10 साल पुरानी कहानियां हैं…यह बकवास है.” उन्होंने कहा, “सच कहूं तो कोई टिप्पणी नहीं, मुझे अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है…अगर कभी कोई डेवेलपमेंट होता है, तो आप सभी को इसके बारे में पता चल जाएगा. मैं इसकी घोषणा करूंगी.” जब उनसे सम्राट के बारे में पूछा गया, तो सुमोना ने कहा, “वह एक दोस्त हैं…बस इतना ही…मैं अपने दोस्तों या परिवार के बारे में मीडिया से बात नहीं करती और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं.”

https://www.instagram.com/p/CclTYKOLaSE/
https://www.instagram.com/p/CaNQR_FPPj5/
द कपिल शर्मा शो को लेकर इमोशनल हुईं सुमोना

इसी बीच, द कपिल शर्मा शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. शो कुछ महीनों के बाद नए सीजन के साथ वापस आएगा. शो के आखिरी एपिसोड में सुमोना ने काफी मस्ती की थी. उन्होंने पार्टी की फोटोज भी शेयर की थी. सुमोना ने एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “मेरे से पहले और बाद में… #TKSS के फिनाले एपिसोड के लिए साथ ही मेरे ये 2 हूमन @hairbyshardajadhav & @rameshpanda.mua साथ रहे हैं. मुझे हमेशा के लिए! मुझे हमेशा सुंदर दिखाने के लिए धन्यवाद! चूंकि मुझे शो में खुद बनना था, इसलिए मैंने अपने पर्सनल कलेक्शन से अपनी पसंदीदा ड्रेस, साड़ी पहनने का फैसला किया. जब साड़ियों की बात आती है, तो यह मेरे पसंदीदा ब्रांडों में से एक @suta_bombay की है.

https://www.instagram.com/p/Cdh00qkqbBA/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola