Bigg Boss 15: रितेश के बुरे बर्ताव पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- राखी से बदतमीजी से बात की तो...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2021 9:41 AM
बिग बॉस 15 में सलमान खान के गुस्से का शिकार राखी सावंत के पति होंगे. सलमान ने रितेश को चेतावनी दी कि वो उससे बुरे तरीके से बात ना करें.
Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान का गुस्सा राखी सावंत के पति रितेश पर उतरेगा. सलमान, रितेश पर काफी गुस्सा होने वाले है. एक्टर, रितेश को राखी से बुरे तरीके से बात करने पर चेतावनी देते है. सलमान कहते है कि अगर उसने दोबारा ऐसा किया तो उसकी कीमत उसे चुकानी होगी.
दरअसल बीते एपिसोड में राखी सावंत ने अपने पति रितेश से पूछा था कि वो उनसे दूर क्यों रहते है. राखी ने कहा था, तुम्हारे प्रति मैं पजेसिव हूं मगर तुम मुझे धुतकारते हो या हो. तुम मुझसे कब तक दूर रहेंगे. इस पर रितेश ने जवाब दिया था, तुम सर का दर्द मत करो, मेरा हाथ छोड़ो और वो उठकर वहां से चला जाता है. रितेश जाते हुए कहते है कि उसके साथ बैठना बेकार है.
सलमान खान इसपर ही रितेश को फटकार लगाते है. वो कहते है, रितेश आप ये दिखाना चाहते हो कि आप राखी पर हूकूमत करते तो, तमीज है? राखी से ऐसी बदतमीजी से बात की तो आपके लिए अच्छा नहीं होगा. ये सुनकर रितेश कोई रिएक्शन नहीं देते और राखी इमोशनल हो जाती है.
Also Read: कोरोना की वजह से जेह-तैमूर से दूर हुई करीना कपूर, सोशल मीडिया पर यूं बयां किया अपना दर्द
गौरतलब है कि बिग बॉस 15 में राखी सावंत और रितेश ने पिछले महीने ही घर में वाइल्डकार्ड के तौर पर एंट्री की थी. रितेश पहले बार दुनिया के सामने आए थे. इससे पहले राखी के पति को कभी किसी ने नहीं देखा था. शो में आने के बाद से ही दोनों के बीच प्यार कम तकरार ज्यादा देखने को मिलता है.
वहीं, हाल ही में रश्मि देसाई ने उमर रियाज से अपने दिल की बात कही. एक्ट्रेस ने कबूल किया कि वो उमर को पसन्द करती है और उमर को ये बात बताती भी है. वहीं, उमर इस बारे में करण कुंद्रा से कहते है कि ‘भाई मैं डर गया था, मुझे लगा पप्पी वप्पी ना दे दे.’ जिसके बाद तीनों हंसने लगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










