Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar: क���ण और तेजस्वी को सलमान ने दी चेतावनी, बोले इस वजह से टूट सकता है रिश्ता
Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar LIVE: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 15 के आज वीकेंड का वार एपिसोड में जमकर धमाका होनेवाला है. शनिवार को इस शो में फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट, साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, राम चरण शो में दबंग खान संग जमकर मस्ती करनेवाले हैं.
रविवार को भी होगा धमाका
रविवार के एपिसोड में भी ये धमाका जारी रहेगा. शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर फिल्म जर्सी के प्रमोशन के लिए शाे में आयेंगे. वहीं नोरा और गुरु रंधावा नाच मेरे रानी सॉन्ग को प्रमोट करने पहुंचेंगे. साथ ही वो घरवालों के लिए गिफ्ट्स लेकर घर के अंदर भी एंट्री करेंगे.
सलमान ने तेजस्वी से पूछा कि वह अपने लिए क्यों स्टैंड नहीं लेतीं?
सलमान खान तेजस्वी को कहा कि उन्होंने अपने लिए स्टैंड नहीं लिया और इसके बजाय टास्क में हारने का फैसला किया ताकि करण परेशान न हों. सलमान उन्हें अपने लिए खेलने के लिए कहते हैं. इस तरह वह खेल में खुद को खो रही हैं.
करण और तेजस्वी को सलमान ने दी चेतावनी
करण और तेजस्वी को चेतावनी देते हुए सलमान खान ने कहा कि, एकदूसरे को बेहतर साबित करने के चक्कर में कभी आप दोनों का रिश्ता टूट सकता है. क्योंकि सपोर्ट करना जरूरी है और किसी भी रिश्ते में खुद को साबित करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए.
सलमान ने लगाई जमकर फटकार
सलमान खान ने कंटेंस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाई क्योंकि लगातार टास्क रद्द हुए हैं. उन्होंने कहा कि टिकट टू फिनाले जीतने की कोशिश करने की बजाय उन्होंने टास्क रद्द कर ठीक समझा. सलमान खान ने एंटरटेन करने के लिए राखी की तारीफ की. उनका कहना है कि केवल दो हफ्ते बचे हैं इसलिए बेहतरीन शॉट दें. हालांकि सलमान ने यह भी कहा कि राखी से भी गलती हुई है. प्रतीक, निशांत, शमिता, उमर और देवोलीना को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है.
घरवालों ने सलमान के लिए शानदार परफॉरमेंस
घरवालों ने सलमान के बर्थडे सेलीब्रेशन के लिए एक परफॉरमेंस तैयार की थी. सभी घरवालों ने एक्टर के सुपरहिट गानों पर जमकर डांस किया. वहीं आरआरआर की टीम उनके लिए केक लेकर आये थे. साथ ही घर के अंदर भी केक भेजा गया था.
सलमान ने मांगी जनता से माफी मांगी
अभिजीत बिचुकले ने सलमान के बर्थडे सेलीब्रेशन के मौके पर सलमान के लिए गाना गाया. सुपरस्टार ने कहा कि अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर मेरे लिए गाना गाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए