Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी की धमाकेदार वापसी, टॉप 5 कंटेस्टेंट के अलावा सभी सदस्य होंगे शो से बाहर! VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 15 : रिएलिटी शो बिग बॉस 15 के एक नए प्रोमो ने कंटेस्टेंट्स की जिंदगी में एक ‘भारी तूफान’ ला दिया है. होस्ट सलमान खान ने खुलासा किया कि अगले 48 घंटे के बाद यानी वीकेंड के अंत तक शो के टॉप फाइव कंटेस्टेंट का फैसला कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

Bigg Boss 15 : रिएलिटी शो बिग बॉस 15 के एक नए प्रोमो ने कंटेस्टेंट्स की जिंदगी में एक ‘भारी तूफान’ ला दिया है. होस्ट सलमान खान ने खुलासा किया कि अगले 48 घंटे के बाद यानी वीकेंड के अंत तक शो के टॉप फाइव कंटेस्टेंट का फैसला कर लिया जाएगा और बाकी सदस्यों को बाहर कर दिया जाएगा. सलमान की ये बात सुनकर सभी घरवालों को एक बड़ा झटका लगनेवाला है.

विज्ञापन

वर्तमान में, बिग बॉस 15 के घर में 11 कंटेस्टेंट मौजूद हैं- जय भानुशाली, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राजीव अदतिया, उमर रियाज, विशाल कोटियन और सिम्बा नागपाल. टीज़र में आप देख सकते है कि नेहा भसीन बिग बॉस का लेटर पढ़ती नजर आ रही हैं जिसमें लिखा था, “इस शो का सबसे बड़ा तूफ़ान बड़ी तेजी से आपकी तरफ बढ़ रहा है और वो जल्द ही इस घर तक पहुंचने वाला है. इसी से आपकी जिंदगी में भारी तोड़-फोड़ होने की संभावना है.”

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 15 पिछले सीजन बिग बॉस 14 के फॉरमेट को फॉलो करेगा, जिसने बिग बॉस के इतिहास में पहली बार मिड-सीज़न फिनाले देखा. कहा जा रहा है कि पिछले साल की तरह इस सीजन में भी ‘चैलेंजर्स’ का एक ग्रुप शो में एंट्री करेगा. जिसमें शिविन नारंग, पवित्रा पुनिया और संभावना सेठ का नाम सामने आ रहा था, हालांकि तीनों ने रिपोर्टों का खंडन किया है.

वहीं हाल ही में कुछ दिनों के लिए बिग बॉस के घर से बाहर निकली एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने अब धमाकेदार वापसी की है. आगामी वीकेंड का वार के प्रोमो में वह घर में शानदार इंट्री करती हैं और फिर अपने को-कंटेस्टेंट्स को घर के बाहर अपने समय के दौरान उनके बारे में जो कुछ भी सीखा है, उसके बारे में बताती है.

Also Read: Nusrat Jahan ने यश दासगुप्ता के साथ शेयर की ये खास तसवीर, कमेंट में लिखा- हमें आशीर्वाद दें…

वीडियो में शमिता निशांत भट‍्ट से सवाल-जवाब करती नजर आ रही हैं जो एक विटनेस बॉक्स में खड़ी दिखाई दे रही हैं. अभिनेत्री उनसे पूछती है कि उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है: रिश्ते या शो. वह जवाब देता है, ‘रिश्ते’. लेकिन उनके लिए यह शो भी जरूरी है. उन्होंने दोनों को प्राथमिकता दी है. इसपर शमिता उन्हें आईना दिखाती हैं. फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola