Bigg Boss 14 का पलटा सीन, नया कप्तान बना ये सदस्य

Updated at : 20 Nov 2020 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 का पलटा सीन, नया कप्तान बना ये सदस्य

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Update, Bigg Boss 14 Captaincy Task, Bigg Boss 14 New Captain: बिग बॉस हाउस के नए कैप्टन की घोषणा हो चुकी है. जैस्मिन भसीन और कविता कौशिक के बीच कांटे की टक्कर के बाद शो की नई कैप्टन कविता कौशिक बन गई हैं. आपको बता दें कविता की चर्चा शो के गुस्सैल सदस्यों में होती है. पिछले कैप्टेंसी टास्क को बिग बॉस ने रद्द कर दिया था और अब घरवालों को एक नया कैप्टेंसी टास्क दिया गया है लेकिन यहां सीन पलट गया है. इस वाले कैप्टेंसी टास्क में केवल पुराने 4 कप्तानों को ही मौका मिला है.

विज्ञापन

बिग बॉस हाउस के नए कैप्टन की घोषणा हो चुकी है. जैस्मिन भसीन और कविता कौशिक के बीच कांटे की टक्कर के बाद शो की नई कैप्टन कविता कौशिक बन गई हैं. आपको बता दें कविता की चर्चा शो के गुस्सैल सदस्यों में होती है. पिछले कैप्टेंसी टास्क को बिग बॉस ने रद्द कर दिया था और अब घरवालों को एक नया कैप्टेंसी टास्क दिया गया है लेकिन यहां सीन पलट गया है. इस वाले कैप्टेंसी टास्क में केवल पुराने 4 कप्तानों को ही मौका मिला है.

https://twitter.com/TheRealKhabri/status/1329449205040082945

अब घर का नया कैप्टन कौन बनेगा, इस एपिसोड का टेलिकास्ट शुक्रवार रात होगा लेकिन मिल रही खबरों के मुताबिक घर को नया कैप्टन मिल गया है. ‘द खबरी’ की मानें तो नया कैप्टेंसी टास्क टीवी शो FIR की चंद्रमुखी चौटाला यानी कि कविता कौशिक ने जीत लिया है. इसके साथ ही वे सीजन में दूसरी बार घर की कैप्टन बन गई हैं.

जैस्मिन का साथ देते नजर आएंगे संचालक राहुल वैद्य

इस टास्क में घर के सदस्य एक एक करके आउट हो जाएंगे, और अंत में जैस्मिन भसीन और कविता कौशिक इस टास्क में एडी चोटी का जोर लगाती दिखेंगी. आपको बता दें राहुल वैद्य जैस्मिन भसीन को सपोर्ट करते दिखने वाले हैं. राहुल वैद्य जैस्मिन भसीन को कैप्टन बनाने के लिए देर रात तक जागेंग.

सलमान खान के ड्राइवर और स्टाफ पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

पिछले दिनों सलमान खान के ड्राइवर सहित दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद सलमान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे है कि आने वाले बिग बॉस के एपिसोड में वो दिखाई देंगे या नहीं.

सलमान खान और उनके परिवार ने कोरोना वायरस टेस्ट कराया, जिसके बाद अभिनेता सहित पूरा परिवार कोरोना वायरस नेगेटिव पाया गया है. इस बात की जानकारी ट्विटर पर ‘द खबरी’ ने अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए दी है. हालांकि उन्होंने यह भी बताया है कि सलमान खान कल टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के वीकेंड का वार की शूटिंग भी करेंगे.

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.

Jio TV App

बिग बॉस 14 लाइव देखने के आप जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपको बिग बॉस लाइव देखने को मिलेगा. लेकिन जियो टीवी ऐप डाउनलोड करने के लिए या तो आपके पास जियो का नंबर होना जरूरी है या फिर आप किसी और के जियो के नंबर से भी ऐप डाउनलोड कर के लॉगइन कर सकते हैं, बशर्ते वो यूजर खुद पहले से ही अपने नंबर से जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल न कर रहा हो. बिग बॉस देखने लिए जियो टीवी ऐप डाउनलोड कीजिए, उसमें लॉगइन कीजिए और फिर कलर्स चैनल सेलेक्ट कर के उस पर लाइव बिग बॉस देखें.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola