Bigg Boss 14: सलमान खान कहां करेंगे प्रोमो शूट, लॉन्च डेट, ये चेहरे हो सकते है कंटेस्टेंट...! यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 11:33 AM
bigg boss 14 launch date contestants concept salman khan shoot the promo: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर नये तेवर के साथ आपका मनोरंजन करने को बेताब हैं. बिग बॉस 14 के कॉन्सेप्ट पर काम चल रहा है. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस बारे शो का फॉरमेट क्या होगा और कौन से चेहरे कंटेंस्टेंट (Bigg Boss 14 Contestants) के तौर पर धमाकेदार इंट्री करेंगे.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर नये तेवर के साथ आपका मनोरंजन करने को बेताब हैं. बिग बॉस 14 के कॉन्सेप्ट पर काम चल रहा है. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस बारे शो का फॉरमेट क्या होगा और कौन से चेहरे कंटेंस्टेंट (Bigg Boss 14 Contestants) के तौर पर धमाकेदार इंट्री करेंगे. हालांकि पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार सभी प्रशंसकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि, बिग बॉस को 300 क्रू मेंबर्स की जरूरत है, जिसमें इसके शो के कंटेस्टेंट, कैमरापर्सन , प्रोडक्शन कंट्रोल रूम (पीसीआर), तकनीशियन, क्रिएटिव टीम और एडिटर्स शामिल हैं. देश में कोरोना वायरस महामारी को संभालने के साथ, यह निर्माताओं के लिए बड़ी चुनौती होनेवाली है.
शो के करीबी सूत्र ने सलमान खान और शो के पहले प्रोमो के बारे में पोर्टल से कहा, “शो की घोषणा जून में की जानी थी, सलमान खान शो के 14 वें सीजन के साथ लौटनेवाले थे. लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस योजना को स्थगित कर दिया गया. अब जैसे ही अमिताभ बच्चन ने घर से केबीसी 12 (Kaun Banega Crorepati 12) के आगामी सीज़न के लिए एक वीडियो शूट किया, ऐसे में अब सलमान खान अपने पनवेल सिथत फार्महाउस से बीबी 14 की घोषणा कर सकते हैं. क्रिएटिव टीम उनके साथ फॉरमेट शेयर करने की तैयारी में हैं.’
Also Read: सलमान खान जल्द शुरू करेंगे ‘राधे’ की शूटिंग, ये तीन फिल्में भी लाइन में
शो के कंटेस्टेंट्स के लिए अभी तक ‘हमारी बहू सिल्क’ की जान खान, ‘तुझसे है राब्ता’ फेम शगुन पांडे, भाबीजी घर पर है की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फिल्म ‘प्रस्थानम’ में नजर आ चुकीं चाहत खन्ना और पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को अप्रोच किया गया है. हालांकि इस बारे में अभी तक शो के मेकर्स और चैनल द्वारा कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. खबरों की मानें तो इस सीजन में भी बड़ी हस्तियां नजर आ सकती हैं.
गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, आसिम रियाज, हिमांशी खुराना और माहिरा शर्मा जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. सिद्धार्थ शुक्ला विनर बने थे. सिद्धार्थ-शहनाज की रोमांटिक केमेस्ट्री तो आसिम-सिद्धार्थ की तकरार ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी. हाई वॉल्टेज ड्रामा के चलते शो ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. अब दर्शक बेसब्री से बिग बॉस 14 का इंतजार कर रहे हैं.
Posted By: Budhmani Minj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










