इस सुपरस्टार की सलाह पर अक्षय कुमार ने दोबारा बदली ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट, अब इस दिन स्क्रीन पर आएगी मूवी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला
Bhoot Bangla Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट फिर बदली गई है. अब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी. इसस पहले भी इसके रिलीज डेट में बदलाव किया गया था. जानिए क्यों बदली गयी मूवी की रिलीज डेट?
Bhoot Bangla Release Date: बॉलीवुड में फिल्मों की रिलीज डेट बदलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब इसके पीछे की वजह किसी दूसरे सुपरस्टार से जुड़ी हो तो चर्चा और भी बढ़ जाती है. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसकी रिलीज डेट अब फिर से बदल दी गई है. हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ अब 15 मई को नहीं, बल्कि 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की रिलीज डेट पहले भी बदली जा चुकी है और अब एक बार फिर इसमें बदलाव किया गया है.
सलमान और अक्षय की पुरानी दोस्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के पीछे कहीं न कहीं सलमान खान का रोल भी बताया जा रहा है. अक्षय और सलमान की दोस्ती काफी पुरानी और मजबूत मानी जाती है. दोनों अपने प्रोफेशनल फैसलों को लेकर भी खुलकर एक-दूसरे से सलाह करते हैं. कहा जा रहा है कि अक्षय ने सलमान से उनकी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज को लेकर बात की थी, जो 17 अप्रैल के आसपास आने वाली थी.
दोनों के बीच नहीं है कोई टक्कर
बताया जाता है कि सलमान ने अक्षय को कहा कि फिल्म को डिफेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी मिलने में देरी हो रही है, जिससे उसकी रिलीज पर असर पड़ सकता है. इसके बाद अक्षय ने अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को 10 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला कर लिया. दोनों स्टार्स के बीच किसी तरह की टक्कर नहीं है, बल्कि वे एक-दूसरे की इज्जत करते हुए अपने फैसले लेते हैं.
पहले 2 अप्रैल फिर 15 मई और अब 10 अप्रैल
पहले ‘भूत बंगला’ को 2 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, फिर इसे आगे बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया था और अब इसकी नई रिलीज डेट 10 अप्रैल तय की गई है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी है, इसलिए फैंस को इस बार भी कुछ खास उम्मीदें हैं.
यह भी पढे़ं: फिल्मों की भरमार लेकर आ रहे हैं Mr. Khiladi, हॉरर और एक्शन का बड़ा धमाका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




