Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह की आवाज में ‘नैहर में रखले बानी यार’ ने मचाया तहलका, सपना चौहान के ठुमकों पर फिदा हुए फैंस
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Jan 2026 7:09 PM
शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना नैहर में रखले बानी यार, फोटो- यूट्यूब
Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘नैहर में रखले बानी यार’ IVY Yashi Music Hits पर रिलीज हो चुका है. सपना चौहान के ठुमकों और मजेदार बोलों ने फैंस का दिल जीत लिया.
Shivani Singh New Bhojpuri Song Naihar Mein Rakhle Bani Yaar: शिवानी सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘नैहर में रखले बानी यार’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह गाना IVY Yashi Music Hits यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और आते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
गाने के म्यूजिक वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आ रही हैं, जो अपनी दिलकश अदाओं और दमदार एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत रही हैं. ऐसे में आइए इसकी खास बातें और टीम डिटेल्स देते हैं.
‘नैहर में रखले बानी यार’ की मजेदार कहानी
गाने की कहानी एक मजेदार ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ती है, जहां सपना यह कहती नजर आती हैं कि अगर उनके पति सुधरने को तैयार नहीं हैं, तो उन्हें भी क्या फर्क पड़ता है. उन्होंने अपने मायके में पहले से ही एक और प्यार संभाल कर रखा है.
इस गाने के बोल बेहद चटपटे और मनोरंजक हैं, जो सीधे दर्शकों को कनेक्ट करते हैं. सपना चौहान के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स वीडियो की जान हैं. पूरे वीडियो में वह पिंक और ब्लू आउटफिट में बेहद प्यारी और आकर्षक लग रही हैं. उनके ठुमके देखकर फैंस खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे.
यूजर्स के रिएक्शन
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “बहुत सुन्दर गाना है सपना जी”, तो वहीं कई लोगों ने शिवानी सिंह की आवाज की जमकर तारीफ की. फैंस ने सपना चौहान की खूबसूरती और डांस पर रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्यार लुटाया.
गाने की पूरी टीम
- गायिका: शिवानी सिंह
- संगीत: अमित कुमार
- गीतकार: अजय बच्चन
- करतब: सपना चौहान
कुल मिलाकर, ‘नैहर में रखले बानी यार’ एक फुल एंटरटेनमेंट पैक्ड भोजपुरी गाना है, जो म्यूजिक, बोल और परफॉर्मेंस तीनों के मामले में दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










