Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह के ‘करे लागले राजा जी नौकरिया’ ने मचाया धमाल, पीली साड़ी में तोषी द्विवेदी की खूबसूरती पर फिसला फैंस का दिल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Jan 2026 12:59 PM
शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना करे लगले राजा जी नौकरिया, फोटो- यूट्यूब
Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘करे लागले राजा जी नौकरिया’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. तोषी द्विवेदी की अदाएं, शानदार म्यूजिक और दमदार बोल ने फैंस का दिल जीत लिया.
Shivani Singh New Bhojpuri Song Kare Lagale Raja Ji Nokariya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से धमाका हुआ है. मशहूर गायिका शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना “करे लागले राजा जी नौकरिया” शनिवार सुबह 06:45 बजे DT Melodies और AS Universal Studios यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही छा गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं गाने की खासियत और टीम डिटेल्स.
पहले यहां देखें म्यूजिक वीडियो-
चुलबुले अंदाज में तोषी द्विवेदी ने लूटी महफिल
इस गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस तोषी द्विवेदी अपने पति की पुलिस में नौकरी लगने की खुशी को बड़े ही चुलबुले और दमदार अंदाज में मनाती नजर आ रही हैं. शिवानी सिंह की सुरीली आवाज में गाए गए बोल आम लोगों से सीधा कनेक्ट करते हैं. गाने में वह कहती हैं कि अब किसी का शाशन नहीं चलने देंगी, क्योंकि उनके पति की नौकरी लग चुकी है और अब वह खुलकर जिंदगी जिएंगी.
वीडियो में तोषी द्विवेदी कभी सफेद तो कभी पीली साड़ी में इतराती हुई और जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही हैं. उनकी अदाएं और एक्सप्रेशंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. यह गाना खासतौर पर उन महिलाओं से जुड़ता है जिनके पति की नौकरी लग चुकी है और अब उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
फैंस के रिएक्शन
गाने का म्यूजिक, बीट्स और बोल तीनों ही बेहद मजेदार और एनर्जेटिक हैं. रिलीज के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटाया है. एक यूजर ने लिखा, “गर्दा उड़ा दिए”, तो वहीं कई लोगों ने गाने को सुपरहिट करार दिया. कुछ फैंस ने शिवानी सिंह की आवाज की जमकर तारीफ की, जबकि कई लोग तोषी द्विवेदी की खूबसूरती और डांस मूव्स के दीवाने हो गए.
गाने की टीम
- गायिका: शिवानी सिंह
- फीचरिंग: तोषी द्विवेदी
- गीत: धीरू धड़कन
- संगीत / मास्टरिंग: जानव शर्मा
- निर्देशक: रविकांत यादव
- डिजिटल हेड: विक्की यादव
- DOP: मनीष
- जिम्बल: रंजन
- कोरियोग्राफर: रौनक साह जॉय
- संपादक: प्रकाश यादव
- DI: रोहित सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










