शिल्पी राज का नया गाना ‘अब मर जाई का’ हुआ रिलीज, पति की हरकतों से परेशान हुईं सपना चौहान

Updated:
विज्ञापन

शिल्पी राज न्यू भोजपुरी सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज की सुरीली आवाज में नया गाना ‘अब मर जाई का’ रिलीज हो गया है. आइए आपको गाने की पूरी डिटेल्स बताती हूं.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘अब मर जाई का’ रिलीज हो गया है. इस गाने को पार म्यूजिक के बेनर तले रिलीज किया गया है. वहीं गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं. पूरे गाने में वह सफेद रंग के स्कर्ट और ब्लाउज में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही हैं. उनका यह देसी अवतार उनके फैंस को खूब भा रहा है. सपना ने इस गाने में अपने एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स से जान फूंक दी है. लकी विश्वकर्मा की कोरियोग्राफी ने गाने को और भी शानदार बना दिया है.

विज्ञापन

क्या है गाने की कहानी?

इस गाने की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के बीच की तकरार पर आधारित है. गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि सपना चौहान अपने पति से बहुत नाराज और गुस्से में हैं. नाराजगी इतनी ज्यादा है कि वह अपने पति को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें जान से मर जाने की धमकी तक दे डालती हैं. इसी गुस्से और प्यार भरी तकरार को शिल्पी राज ने अपनी आवाज में बहुत खूबसूरती से उतारा है. रवि चौहान के लिखे बोल सीधे दिल पर चोट करते हैं और कान्हा सिंह का संगीत थिरकने पर मजबूर कर देता है.

गाने का वीडियो यहां सुनें और देखें

टीम और प्रोडक्शन

इस गाने को सफल बनाने में पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है. गाने के डायरेक्टर लकी विश्वकर्मा हैं और इसे प्रोड्यूस पार एंटरप्राइजेज ने किया है. राजन और रंजीत की सिनेमैटोग्राफी ने वीडियो को काफी रिच लुक दिया है. वहीं विद्या Nanu Fashion की स्टाइलिंग ने सपना के लुक को और भी आकर्षक बनाया है. शिल्पी राज की दमदार गायकी और सपना चौहान के कमाल के एक्सप्रेशन की वजह से यह गाना अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील पर ट्रेंड कर रहा है. अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो पार म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘रे मुनिया’ रिलीज, वीडियो में खुशी-श्रवण की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola