Samar Singh-Shilpi Raj Bhojpuri Song: 'रंगदरिया पगरिया' में समर-शिल्पी की जोड़ी ने फिर चलाया जादू, काजल त्रिपाठी की अदाओं ने लगाया तड़का

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Dec 2025 7:00 AM

विज्ञापन

समर सिंह भोजपुरी गाना रंगदरिया पगरिया, फोटो- इंस्टाग्राम

Samar Singh-Shilpi Raj Bhojpuri Song: समर सिंह और शिल्पी राज का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘रंगदरिया पगरिया’ रिलीज हो चूका है. म्यूजिक वीडियो में काजल त्रिपाठी की शानदार परफॉर्मेंस और रोमांटिक केमिस्ट्री ने वीडियो को वायरल बना दिया है. टीम, म्यूजिक और खासियत जानें.

विज्ञापन

Samar Singh-Shilpi Raj Bhojpuri Song: भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘रंगदरिया पगरिया’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. यह गाना गुरुवार, 11 दिसंबर की सुबह 7 बजे Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया. वीडियो में समर के साथ एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं. गाने को शिल्पी राज के सुरीले अंदाज और समर सिंह की दमदार आवाज ने और भी खास बना दिया है. ऐसे में अगर आपने इस सॉन्ग को अबतक नहीं सुना, तो आइए डिटेल्स बताते हैं.

‘रंगदरिया पगरिया’ की खासियत

सारेगामा हम भोजपुरी ने इंस्टाग्राम पर इसकी रिलीज की जानकारी देते हुए लिखा, “@samarsinghh x @shilpi_raj_personal का नया गाना “रंगदारिया पगरिया” ft. @kajal_tripathiiii रिलीज हो चुका है. गाने को प्यार दें, सुनें, शेयर करें और रील्स बनाएं.”

म्यूजिक वीडियो में समर सिंह काजल त्रिपाठी से कहते नजर आते हैं कि उनपर सफेद कुर्ता-पजामा ज्यादा अच्छा लगता है. लेकिन शिल्पी राज की आवाज में काजल कहती हैं कि उनपर तो रंगबिरंगी पगड़ी ही ज्यादा सूट करती है. दोनों के बीच प्यार भरी नोकझोंक वीडियो को काफी दिलचस्प बनाती है. वहीं काजल त्रिपाठी के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन वीडियो का हाईलाइट हैं.

गाने की मजबूत टीम

  • गायक: समर सिंह, शिल्पी राज
  • गीत: छोटन मनीष
  • स्टारिंग: काजल त्रिपाठी
  • संगीत: अभिषेक तिवारी
  • संकल्पना: समर मोदी
  • निर्देशन: आशीष सत्यार्थी
  • कोरियोग्राफी: अनुज मोर्या
  • DOP: संतोष यादव, नवीन
  • कैमरा: विवेक
  • संपादन: पप्पू वर्मा

दोनों सिंगर्स का पिछला गाना भी रहा हिट

इससे पहले समर सिंह और शिल्पी राज ‘बिजली गिराई’ गाने में साथ नजर आए थे. दोनों की आवाज़ और सपना चौधरी के साथ समर सिंह की शानदार केमिस्ट्री ने इस सॉन्ग को और भी दमदार बना दिया. गाने के लिरिक्स भागीरथ पाठक ने लिखे थे, जबकि संगीत विराज जी का था. सॉन्ग का निर्देशन आशीष विद्यार्थी ने किया और कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने संभाली. प्रोजेक्ट नयन मौर्य का था और प्रोड्यूसर एकलीन्स क्वीन एंटरटेनमेंट थे.

यह गाना फैंस के बीच खूब पसंद किया गया था और बढ़िया हिट भी साबित हुआ.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘रुसल पियवा’ रिलीज, नाराज पति को ग्लैमरस अंदाज में मनाते दिखीं पलक क्वीन, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola