समर सिंह का गाना ‘तड़पतानी हम’ रिलीज, श्रुति सिंह ने जीता दर्शकों का दिल

Updated:
विज्ञापन
Samar Singh New Bhojpuri Song

समर सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना ‘तड़पतानी हम’ रिलीज हो गया है. इस गाने में परदेस गए पति और घर पर अकेली पत्नी के बीच की खूबसूरत नोक-झोंक को दिखाया गया है.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर समर सिंह नया गाना ‘तड़पतानी हम’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने को समर सिंह के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज मिलाई है. वहीं वीडियो में सिंगर के साथ भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रुति सिंह नजर आ रही हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. आइए जानते हैं इस गाने और इसके वीडियो की पूरी कहानी.

परदेस गए पति और पत्नी की बातचीत

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि समर सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी श्रुति सिंह को फोन करके उनका हाल-चाल पूछते हैं. बातचीत के दौरान वह प्यार से अपनी जीवनसाथी को समझाते हैं कि वह उनके बेहतर लिए ही घर-बार छोड़कर परदेस कमाने आए हैं, हालांकि श्रुति सिंह इस बात पर गहरी नाराजगी जताती हैं. पति के विदेश चले जाने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखता है. वह तंज कसते हुए कहती हैं कि आप तो वहां मजे से रह रहे हैं और मैं यहां अकेले आपकी याद में तड़प रही हूं. दोनों के बीच का यह इमोशनल ड्रामा दर्शकों के दिलों को छू रहा है.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं श्रुति सिंह

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस श्रुति सिंह साड़ी पहनी हुई है. साड़ी के इस देसी लुक में वह बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाई दे रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस गाने के हिसाब से बिल्कुल सटीक हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

इस खूबसूरत गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. इसके बेहतरीन बोल गौतम राय ने लिखे हैं और म्यूजिक राहुल यादव ने दिया है. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है और कोरियोग्राफी अनुज मौर्या की है. इस पूरे प्रोजेक्ट को समर सिंह ऑफिशियल के लेबल तले तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘ऊ अहीर बावे’ रिलीज, देसी अंदाज ने जीता दिल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola