‘चैन वाला चोली’ के साथ लौटे प्रमोद प्रेमी यादव, एक्ट्रेस के लुक ने बढ़ाई चमक

Updated:
विज्ञापन

प्रमोद प्रेमी यादव का गाना ‘चैन वाला चोली’, फोटो-यूट्यूब

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव का गाना ‘चैन वाला चोली’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. साड़ी में नजर आ रही एक्ट्रेस का देसी अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song chain vaala cholee: Album: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की धूम मची हुई है. इसी बीच प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘चैन वाला चोली’ भी तेजी से चर्चा में आ गया है. रिलीज के साथ ही इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे यह वायरल होने की ओर बढ़ रहा है. अब तक इस पर 27 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए.

विज्ञापन

देसी अंदाज ने जीता दिल

गाने की सबसे खास बात इसका देसी टच है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं और उनका सादगी भरा अंदाज गाने को और भी शानदार बनाता है. बिना ज्यादा ग्लैमर के भी उनका लुक दर्शकों को जोड़ने में सफल रहा है. ‘चैन वाला चोली’ को प्रमोद प्रेमी यादव ने अपनी खास अंदाज में गाया है. गाने के बोल गोपी गुंजन ने लिखे हैं. वहीं, छोटू बंटी का संगीत और छोटू भारद्वाज का कंपोजिशन इस गाने को और भी अच्छा बनाता है.

यहां देखें प्रमोद प्रेमी यादव के गाने का वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स

रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर रहा है. संस्कार व्लॉग नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वाह भाई क्या गाना है. हमने कई बार सुन लिए मन नहीं भर रहा. लाजवाब कोई जवाब नहीं. आदि शक्ति नाम के यूजर ने लिखा, बहुत बार सुन लिया मन नही भर रहा गरदा बा भ‌ैया. गोल्डन नाम के यूजर ने लिखा, दिल को छू लेने वाला एल्बम गीत. प्रमोद प्रेमी यादव जी. बहुत बढ़िया!

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

यह भी पढ़ें– ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola