‘जवानी के किरिया’ से फिर छाए प्रमोद प्रेमी यादव, रिलीज होते ही वायरल हुआ गाना

Updated:
विज्ञापन
Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song Jawani Ke Kiriya

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song Jawani Ke Kiriya

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘जवानी के किरिया’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है. खुशी कक्कड़ के साथ उनकी शानदार सिंगिंग और गाने का रोमांटिक-देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘जवानी के किरिया’ के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ गए हैं. रोमांस, मस्ती और देसी अंदाज से भरपूर इस गाने में प्रमोद प्रेमी यादव का शानदार स्टाइल और दमदार आवाज फैंस को खूब पसंद आ रही है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है, वहीं दर्शक इसके संगीत और वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

गाना ‘जवानी के किरिया’ को भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक प्रमोद प्रेमी यादव और खुशी कक्कड़ ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है. इस गाने के बोल धर्मेंद्र यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार संगीत नीलेश शर्मा ने तैयार किया है. गाने को बेहतरीन तरीके से नेहा स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. वहीं, इसे सरस्वती म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रोमांटिक और मनोरंजक अंदाज में तैयार किया गया यह गीत दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और रिलीज के साथ ही इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.

प्रमोद प्रेमी यादव का करियर

भोजपुरी संगीत जगत के चर्चित गायक प्रमोद प्रेमी यादव अपनी दमदार आवाज और शानदार प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. ‘मजनुआ हमार’, ‘लईका किसान के’, ‘जानुआ से जीत जायी’, ‘पगला बना देलु’, ‘ऑपरेटर भतार’ और ‘बेबी लागेलू’ जैसे गाने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले गए. रोमांटिक, इमोशनल और देसी अंदाज से भरपूर उनके गीत श्रोताओं के बीच हमेशा पसंद किए जाते हैं. यही कारण है कि प्रमोद प्रेमी यादव का कोई भी नया गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन जाता है.

प्रमोद प्रेमी यादव का करियर

भोजपुरी संगीत जगत के चर्चित गायक प्रमोद प्रेमी यादव अपनी दमदार आवाज और शानदार प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. ‘मजनुआ हमार’, ‘लईका किसान के’, ‘जानुआ से जीत जायी’, और ‘बेबी लागेलू’ जैसे गाने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले गए. रोमांटिक, इमोशनल और देसी अंदाज से भरपूर उनके गीत श्रोताओं के बीच हमेशा पसंद किए जाते हैं. यही कारण है कि प्रमोद प्रेमी यादव का कोई भी नया गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन जाता है.

यह भी पढ़ें: प्रमोद प्रेमी यादव का नया रोमांटिक धमाका “मलाई लागेलु”, रिलीज होते ही वायरल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola