पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए पवन सिंह, ज्योति सिंह बोलीं- आपकी जगह मुझे कभी नहीं मिली

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह और उनकी दोनों पत्नी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पत्नी नीलम देवी को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि वह उनके बिना अधूरे हैं.

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीलम देवी की तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस पोस्ट के साथ पवन सिंह ने लिखा, “आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा.” इस बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी नीलम देवी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “आप जहां भी हों, भगवान आपको अपने चरणों में स्थान दें. मुझे हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि आपकी जगह मुझे कभी दिया ही नहीं गया.”

विज्ञापन

यहां देखें पवन सिंह का पोस्ट

शादी की सालगिरह पर ज्योति सिंह ने शेयर की पवन सिंह के साथ पुरानी तस्वीर

हाल ही में ज्योति सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर सोशल मीडिया पर पवन सिंह के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में दोनों काफी खुश और मुस्कराते हुए नजर आ रहे थे. तस्वीर में ज्योति मरून रंग की साड़ी पहने हुए थी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में “हैप्पी एनिवर्सरी” लिखकर पवन सिंह को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी थी.

जानें कैसे हुई थी नीलम देवी की मौत?

नीलम देवी और पवन सिंह ने साल 2014 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. शादी के करीब तीन महीने बाद ही नीलम ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. इस घटना के बाद पवन सिंह काफी विवादों में भी आ गए थे. उस समय सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन की भाभी ने नीलम की मौत को लेकर बयान दिया था। उनका कहना था कि पवन अपने काम में काफी व्यस्त रहने लगे थे, जिसकी वजह से नीलम अक्सर अकेलापन महसूस करती थी. बताया गया कि काम के चलते पवन देर रात घर लौटते थे और पत्नी को ज्यादा समय नहीं दे पाते थे. इस कारण नीलम मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी और उन्होंने यह बड़ा कदम उठा लिया.

यह भी पढ़ें- पवन सिंह-खेसारी नहीं, इस सिंगर के गाने को मिले 1 अरब से ज्यादा व्यूज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola