पवन सिंह-खेसारी नहीं, इस सिंगर के गाने को मिले 1 अरब से ज्यादा व्यूज

रितेश पांडे के गाने ‘हैलो कौन’ का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Ritesh Pandey Hello Koun Song: भोजपुरी संगीत में कई सुपरहिट गाने हैं, लेकिन ‘हैलो कौन’ ने व्यूज के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. साल 2019 में रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर 1 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Ritesh Pandey Hello Koun Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसे कई गाने हैं जो यूट्यूब पर लंबे समय तक ट्रेंड करते रहते हैं और करोड़ों व्यूज हासिल कर लेते हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ और मनोज तिवारी जैसे बड़े कलाकारों के कई गाने दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हुए हैं. ‘पलंग सागवान के’ जैसे गीत भी व्यूज के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा गाना है जिसने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. यह गाना है ‘हैलो कौन’ जिसने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बना ली है.
‘हैलो कौन’ को मिले इतने व्यूज
‘हैलो कौन’ किसी बड़े सितारे का सॉन्ग नहीं है जिनके गाने अक्सर ट्रेंड में रहते हैं. इसके बावजूद इस गीत ने व्यूज के मामले में कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है. यूट्यूब पर इस गाने को 1 अरब यानी 100 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. ‘हैलो कौन’ साल 2019 में रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही यह गाना तेजी से वायरल हो गया. उस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस गाने पर बड़ी संख्या में रील्स और वीडियो बनाए गए, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ती चली गई. इस गाने को सिंगर रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में भी रितेश नजर आते हैं. आज भी यह गाना लोगों के बीच उतना ही पसंद किया जाता है जितना रिलीज के समय किया गया था.
रितेश पांडे की बढ़ी लोकप्रियता
‘हैलो कौन’ की सफलता ने रितेश पांडे को भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई. वह सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि एक्टर और मॉडल के रूप में भी जाने जाते हैं. रितेश पहले भी कुछ फिल्मों के जरिए चर्चा में आ चुके थे, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘हैलो कौन’ से ही मिली. यूट्यूब पर इसकी रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने इसे भोजपुरी का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बना दिया. रितेश ने अपने करियर में कई भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया है. इनमें ‘भारत बनाम पाकिस्तान’, ‘दरार 2’, ‘यारा तेरी यारी’, ‘काशी विश्वनाथ’, ‘अंततः’, ‘रानी ने राजा से विवाह कर लिया’, ‘नाचे नागिन गली गली’, ‘कर्म युग’, ‘तोहरे में बसेला प्राण’ और ‘दाग एगो लांच’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, माही श्रीवास्तव ने देसी अंदाज से जीता दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










