Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया धमाका ‘पियर फराक वाली 2’ रिलीज, शिल्पी राज के साथ मचाया गर्दा

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :23 May 2025 1:42 PM
विज्ञापन
Pawan Singh New Song

Pawan Singh New Song

Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘पियर फराक वाली 2’ शिल्पी राज संग रिलीज हो चूका है. गाने में शोना पांडे के साथ नई जोड़ी को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘पियर फराक वाली 2’ के साथ धमाल मचाने लौटे हैं. इस गाने में पवन सिंह का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. गाना 23 मई को MMB रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया और कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. ऐसे में अगर आपने अबतक इस धमाकेदार गाने को नहीं सुना है, तो यहां सुने ‘पियर फराक वाली 2’-

पियर फराक वाली 2 रिलीज

इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की न्यू कमर शोना पांडे नजर आ रही हैं. यह पहले बार है जब वह पवन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं. वहीं, अब दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं. ‘पियर फराक वाली 2’ के बारे में बात करें तो इस गाने को पवन सिंह और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने मिलकर आवाज दी है. वहीं, बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने, जबकि इसका म्यूजिक कंपोज प्रियांशु सिंह ने किया है. गाने के पोस्टर को प्रियांशु सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले ही शेयर कर दिया था और इसके प्रति फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी थी.

पवन सिंह की अपकमिंग फिल्में

गानों के साथ-साथ पवन सिंह फिल्मों में भी धमाल मचाने को तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पावर स्टार’ 13 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में रिलीज होगी। यह फिल्म पवन की रियल लाइफ से प्रेरित बताई जा रही है. इसके अलावा वह ‘बजरंगी’ फिल्म भी आने वाली है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

यह भी पढ़े: Dhadkan Re-Release: 25 साल बाद फिर सिनेमाघरों में गूंजी ‘धड़कन’, सुनील शेट्टी बोले- हमारी संस्कृति…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola