गाना ‘चूल्हा अलगे जरी’ हुआ वायरल, वीडियो में पावर स्टार संग क्वीन शालिनी की जबरदस्त केमिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन
pawan singh Chulha Alge Jari Song

पवन सिह ‘चूल्हा अलगे जरी’ सॉन्ग

pawan singh chulha alge jari: पवन सिंह और शिवानी सिंह का सुपरहिट गाना ‘चूल्हा अलगे जरी’ अब 100 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. रिलीज के एक साल बाद भी इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है.

विज्ञापन

pawan singh Chulha Alge Jari Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर पवन सिंह का जलवा देखने को मिल रहा है. उनका पुराना गाना ‘चूल्हा अलगे जरी’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इस गाने को पावर स्टार ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है. यह ट्रैक एक साल पहले यानी 2 जुलाई 2026 को रिलीज हुआ था, अब यह सॉन्ग 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है. इस गाने का क्रेज इतना है की आज भी लोगों की जुबान पर बना हुआ है.

यूट्यूब पर मचा रहा धूम


यह गाना मीरा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और रिलीज के एक साल बाद अब 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चूका है. इस सक्सेस के बाद पवन सिंह के फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर गाने को लेकर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी की जोड़ी नजर आती है, जो अपने देसी अंदाज से लोगों को दीवाना बना रही है. वीडियो की शुरुआत में पवन सिंह चाय बनाने की बात करते हैं, तभी उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी शालिनी मुंह बनाते हुए आती है और कहती हैं कि चायपत्ती नहीं है. इस पर पावर स्टार अपने खास स्टाइल में जवाब देते हैं कि अगर रोज-रोज लड़ाई करोगी तो चूल्हा अलग जलेगा. इसके बाद दोनों स्क्रीन पर जबरदस्त डांस और ठुमके लगाते नजर आते हैं. खासकर शालिनी का साड़ी वाला लुक बेहद कातिलाना लगता है, जो वीडियो को और भी आकर्षक बना देता है.

गाने का वीडियो

शानदार टीम ने बनाया हिट गाना

गाना ‘चूल्हा अलगे जरी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का बड़ा नतीजा बनकर सामने आया है. पवन सिंह और शिवानी सिंह की दमदार आवाज, क्वीन शालिनी का शानदार अंदाज, रोशन सिंह विश्वास के दिल छू लेने वाले बोल और प्रियांशु सिंह का जबरदस्त म्यूजिक इन सबने मिलकर इसे सुपरहिट बना दिया. बिभांशु तिवारी के डायरेक्शन और गोल्डी जायसवाल-सनी सोनकर की एनर्जेटिक कोरियोग्राफी ने वीडियो को और भी खास बना दिया. खास बात ये है कि एक साल पहले रिलीज हुआ ये गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है. ये अपने आप में बहुत बड़ी सफलता है, जो दिखाती है कि टीम की मेहनत और ऑडियंस का प्यार कितना जबरदस्त रहा.

यह भी पढ़ें: नया भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ रिलीज, माही श्रीवास्तव का देसी अंदाज छाया


विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola