Pawan Singh Birthday: जन्मदिन पर पवन सिंह लेकर आए 2025 का पहला सुपरहिट भोजपुरी गाना, आरा के ओठलाली सॉन्ग मचा रहा धूम

Updated:
विज्ञापन
Pawan Singh Arrah Ke Othlali song

Pawan Singh Arrah Ke Othlali song

Pawan Singh Birthday: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का नया गाना आरा के ओठलाली उनके जन्मदिन पर रिलीज हो गया है. गाने पर खूब सारे व्यूज आ रहे हैं. साथ ही यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh Birthday:भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. पवन सिंह के बर्थडे पर उनका नया गाना आरा के ओठलाली रिलीज किया गया है. रिलीज के साथ ही ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

आरा के ओठलाली गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका

सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल ने पवन सिंह का बर्थडे खास बनाते हुए उनका गाना आरा के ओठलाली जारी किया है. इस गाने पर अबतक 1,483,080 व्यूज आ गए है और ये बढ़ता ही जा रहा है. इसे पवन और कल्पना पटवारी ने गाया है और इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है. इसका संगीत प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने दिया है. वीडियो में पवन के साथ एक्ट्रेस सोनम मलिक नजर आ रही है. दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है. सोनम का यह भोजपुरी डेब्यू है. वीडियो में दोनों की परफॉर्मेंस की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं.

आरा के ओठलाली सॉन्ग को लेकर पवन सिंह ने कही ये बात

पवन सिंह ने अपने बर्थडे पर आरा के ओठलाली गाना रिलीज करने के बाद कहा कि, “आरा के ओठलाली केवल एक गाना नहीं, बल्कि मेरे दिल के करीब है.” साथ ही उन्होंने कहा कि, मैंने इसे दिल से गाया है और यह गाना भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा. मुझे उम्मीद है कि मेरे फैंस इसे प्यार और आशीर्वाद देंगे.”

यूजर्स बोले- जलवा बरकरार रहेगा

पवन सिंह के आरा के ओठलाली सॉन्ग पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पावरस्टार फैंस आग लगा दो. एक यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे पवन भैया अब जियो अनलिमिटेड. भोजपुरी का नाम रौशन करो. एक यूजर ने लिखा, जलवा है अपने पावर स्टार का. एक यूजर ने लिखा, पावरस्टार पावर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. एक यूजर ने लिखा, जलवा था जलवा है जलवा बरकरार रहेगा.

यह भी पढ़ें- छोटी ड्रेस में काजल राघवानी ने पवन सिंह को बनाया दीवाना, ‘पटना का पानी’ में एक्ट्रेस के डांस देख अटकी फैंस की धड़कनें

यह भी पढ़ेंPawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola