Kajal Raghwani: काजल राघवानी का खेसारी लाल यादव पर बड़ा आरोप, बोलीं- यह बात जगजाहिर…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Dec 2024 4:49 PM

विज्ञापन

Kajal Raghwani and Khesari Lal Yadav

Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर एक बड़ा आरोप लगाया है कि वह जैसा खुद को दिखते हैं असल में वह वैसे हैं नहीं. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

विज्ञापन

Kajal Raghwani: भोजपुरी सुपरस्टार और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए खेसारी लाल यादव को लेकर एक बड़ा बयां दिया था. उन्होंने कहा था कि जैसा खेसारी लाल यादव खुद को दिखाते हैं, असल में वह वैसे नहीं हैं. आइये बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

‘मैंने पांच साल उनके साथ बिताया’

काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव संग अपने रिश्ते पर कहा, ‘मैं मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं. उन्होंने (खेसारी) यह बात जगजाहिर की है कि हम रिलेशन में थे. मैंने पांच साल उनके साथ बिताया. मैंने लोगों के सामने कभी ये नहीं दर्शाया. परिवार के चलते मैंने बढ़ावा नहीं दिया. जो भी हुआ वो जानते हैं और मैं जानती हूं कि किस वजह से ब्रेकअप हुआ. किस तरह से वो रिलेशन बने थे. उन्होंने पब्लिक में मुझे बदनाम किया. मैं चुप रही. मेरी मां ने कहा कि जाने दो. मेहनत करो. तुम्हे लोग जानते हैं. मैं चुप रही. काम किया, लेकिन उनको (खेसारी) रास नहीं आया. हर बार उन्होंने मुझे ट्रोल किया कि वही सही हैं और लड़कियां गलत हैं.

क्यों टुटा काजल और खेसारी लाल यादव का रिश्ता?

काजल राघवानी ने अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा- मैं पांच साल करीब बहुत लॉयल रही. दरार इस वजह से आई कि वो लॉयल नहीं थे. लोगों ने कहा कि वो बस मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं. प्यार-व्यार कुछ नहीं है. यह भी कहा गया कि मेरे रहते हुए भी कई लड़कियों से उनके संबंध हैं. मैंने उस वक्त नहीं माना. मैंने प्रूफ मांगा. अंत में एक प्रूफ आया तो मैंने खेसारी से बात की. उनके पास कोई जवाब नहीं था. बहुत बहस हुई थी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने हामी भरी कि उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो-तस्वीरें उनके (खेसारी) मोबाइल में देख लिया था. इसी वजह से मैंने उनको उस वक्त उनको छोड़ा था.

‘पर्दे के सामने वो जो दिखाते हैं वो बिल्कुल नहीं हैं’

काजल ने आगे कहा, “पर्दे के सामने वो जो दिखाते हैं वो बिल्कुल नहीं हैं. मैं अपनी फैमिली को अपने सामने देख रही थी इसी वजह से चुप थी. पूरी इंडस्ट्री मुझे जानती है कि मेरा उनसे क्या रिलेशन था और वो किस तरीके के हैं. जब हमारा रिलेशन बना था तो उस वक्त उनका एक ब्रेकअप हुआ था. उसको कुछ वक्त हो गया था. जब उनको किसी लड़की को पटाना होगा, प्यार दिखाना होगा तो इमोशनल होंगे. रोने लगेंगे. अपनी बीवी की बुराइयां करने लगेंगे. उनकी बीवी अच्छी है. जब ऐसे इंसान को झेल सकती है तो अच्छी है. कहते थे कि मेरी बीवी के साथ मेरा कोई रिलेशन नहीं है. मेरी बीवी कुत्तों की तरह ट्रीट करती है. गाली-गलौज करती है. घर का मेंबर नहीं समझती है. मेरे बच्चे और सब लोगों को पैसे से प्यार है. मैं इतना कमाता हूं. यह सारी बातें बोलकर इस तरह से लड़की को पटाना शुरू करते हैं.

खेसारी लाल यादव ऐसा माहौल बना देते थे कि फंसना ही फंसना है. उन्होंने ये भी कहा था कि मेरी बीवी के साथ कोई रिलेशन नहीं है. हम लोग दो साल में शादी कर लेंगे. हमारा घर परिवार होगा. तो कोई भी लड़की अगर लड़का ये बोलेगा तो यकीन होगा. मैंने दो साल के बाद पूछा था कि अब हम लोग शादी कब करेंगे. आगे क्या है? तो उन्होंने कहा था कि बाबू अभी तो करियर स्टार्ट हुआ है. अगर हम लोग शादी कर लेते हैं तो तुम देख रही हो न कलाकार लोगों का करियर डाउन हो जाता है. ऐसे करते-करते पांच साल बीत चुके थे.’

Also Read: Bhojpuri Adda: कब होगा आम्रपाली डूबे की ‘सास कमाल बहु धमाल’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर? इस एक्टर के साथ फरमाएंगी रोमांस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola