गाना 'का मुंह देखइबू हमरा माई के' हुआ रिलीज, पत्नी शिवानी से खफा दिखे रौशन

Updated at : 31 Mar 2026 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Ka Muh Dekhaibu Humra Maai Ke Song

का मुंह देखइबू हमरा माई के सॉन्ग

Ka Muh Dekhaibu Humra Maai Ke song: भोजपुरी सिंगर रौशन रोही का नया गाना 'का मुंह देखइबू हमरा माई के' आज 31 मार्च 2026 को रिलीज हो चुका है. गाने में प्याद दर्द और इमोशन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

विज्ञापन

Ka Muh Dekhaibu Humra Maai Ke song: रौशन राही का नया गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ एक दर्द और इमोशन से भरा गाना है. इस गाने को रौशन रोहि के एंटरटेन्मेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वीडियो में रौशन रोहि और भोजपुरी एक्ट्रेस शिवानी सिंह की जोड़ी नजर आती है, जिसमें रौशन काफी इमोशनल और दिल को छू लेने वाले अंदाज में दिखाई देते हैं. खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो ने 1 लाख 24 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए है और इसके नंबर्स लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

वीडियो में रौशन रोही का छलका दर्द

वीडियो में रौशन रोही और शिवानी सिंह की दिलचस्प जोड़ी दिखाई देती है. सीन में रौशन का किरदार बेहद इमोशनल है. उनके चेहरे पर हर पल दर्द साफ झलकता है. वीडियो में दिखाया गया है कि उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी शिवानी धोखा देकर किसी और के साथ अफेयर चलाती हैं. उस वक्त रौशन का दोस्त एक्ट्रेस को देख लेता है और रौशन को बता देता है, जिससे उनके अतीत और खोई हुई खुशियों की यादें ताजा हो जाती हैं. रौशन गाने में बताते हैं कि जबसे मेरा हसी-खुशी छिन गई, तब से वह नशे में डूबे रहते हैं. यह पूरा सीन दर्शकों के दिल को झकझोर देगा. गाने में दर्द, अकेलापन और इमोशन को इतनी गहराई से पेश की गई हैं, जो सुनने और देखने पर आपके दिल को छू लेगा.

गाने का वीडियो

गाने की पूरी टीम

गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ पूरी टीम के साथ तैयार किया गया है. इस गाना को गाने के साथ प्रोड्यूस भी रौशन रोही ने किया है, जबकि बोल आयुष राज सिंह ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक विकी वॉक्स ने तैयार किया है. अंकित अहिर ने मिक्सिंग की है. वीडियो का निर्देशन कौशल बाबुआ ने किया है और कोरियोग्राफी राहुल यादव ने संभाली है. गाने में शिवानी सिंह फीचर हैं, जबकि डीआइ रोहित सिंह ने किया है. गाने के मैनेजर बिट्टू सिंह हैं और पोस्टर डिजाइन धीरज DKT ने तैयार किया है. यह गाना रौशन रोही एंटरटेनमेंट के कंपनी के तहत रिलीज हुआ है.

यह भी पढ़ें: ब्लैक साड़ी में छाईं पल्लवी गिरी, ‘जवनिया के खतरा’ गाने में दिखा ग्लैमरस अंदाज

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola