प्रमोद प्रेमी यादव के 'चुम्मा मुहे लाग गईल बा' में दिखा जबरदस्त रोमांस, ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल

Updated at : 21 Mar 2026 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Chumma Muhe Laag Gail Ba Bhojpuri song

'चुम्मा मुहे लाग गईल बा' भोजपुरी सॉन्ग

Chumma Muhe Laag Gail Ba Bhojpuri song: प्रमोद प्रेमी यादव का नया भोजपुरी गाना 'चुम्मा मुहे लाग गईल बा' रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Chumma Muhe Laag Gail Ba Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘चुम्मा मुहे लाग गईल बा’ के साथ फैंस के बीच छा गए हैं. गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को इसका म्यूजिक और अंदाज काफी पसंद आ रहा है. हर बार की तरह इस बार भी प्रमोद प्रेमी अपने खास स्टाइल में नजर आ रहे हैं, जो सीधे फैंस के दिल में उतर रहा है.

वीडियो मे प्रमोद प्रेमी संग तोशी का ग्लैमरस अंदाज


‘चुम्मा मुहे लाग गईल बा’ मस्ती और रोमांस से भरा हुआ गाना है, जिसमें देसी फ्लेवर साफ झलकता है. गाने के बोल शैलेश राज यादव ने लिखे हैं, जो आसान और कैची हैं. वहीं एबी गुप्ता का म्यूजिक इसे और भी सुनने लायक बना देता है. गाने का वीडियो देखने में काफी शानदार लग रहा है और इसमें रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. सिंगर प्रमोद प्रेमी गाते नजर आते हैं कि ‘जबसे मिल के गई हो, भाग जाग गईल बा’,जो पूरे माहौल को और भी रोमांटिक बना देता है. वहीं एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी की केमिस्ट्री काफी जच रही है. साथ में दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर बेहद आकर्षक लगती है. तोशी शॉर्ट ड्रेस में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं प्रमोद प्रेमी भी शर्ट-जींस में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. गाने में दोनों के बीच रोमांस और मस्ती भरे पल दिखाए गए हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

गाने का वीडियो

गाने के पीछे की टीम


गाने का वीडियो भी काफी कलरफुल और एंटरटेनिंग है, जिसे गोविंद प्रजापति ने डायरेक्ट किया है. रौशन यादव की कोरियोग्राफी गाने में अलग ही एनर्जी डालती है. वीडियो में डांस, एक्सप्रेशन और लोकेशन का अच्छा मेल देखने को मिलता है,जो दर्शकों को बांधे रखता है. इस प्रोजेक्ट में पूरी टीम ने मिलकर शानदार काम किया है. डीओपी गौरव राय और एलेक्स चंदू ने बेहतरीन विजुअल्स कैप्चर किए हैं, जबकि एडिटिंग सुमंत प्रजापति ने संभाली है. मेकअप से लेकर प्रोडक्शन तक हर चीज में प्रोफेशनल टच साफ नजर आता है, जो गाने की क्वालिटी को और बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें: शादी-पार्टी में मचाएगा धमाल शिल्पी का गाना ‘तहरा परोजन में’, देखें काजल राय का जबरदस्त डांस

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola