‘छोड़ा राजा राजधानी’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, खुशी कक्कड़ की आवाज पर फिदा हुए फैंस

Updated:
विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Chora Raja Rajdhani

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘छोड़ा राजा राजधानी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. पारुल यादव के ग्लैमरस अंदाज और गाने के देसी स्वैग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. यूट्यूब और सोशल मीडिया पर यह भोजपुरी सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाल मचाने आ गया है नया गाना ‘छोड़ा राजा राजधानी’. इस गाने में खुशी कक्कड़ की दमदार आवाज और पारुल यादव का ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. रोमांस, मस्ती और देसी स्वैग से भरपूर यह भोजपुरी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. गाने का म्यूजिक और बोल फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं.

विज्ञापन

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गाना ‘छोड़ा राजा राजधानी’ को खुशी कक्कड़ ने अपनी शानदार आवाज दी है, जबकि गाने में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. वीडियो का निर्माण पैराडाइज प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है, वहीं इसकी सिनेमैटोग्राफी राजन वर्मा और अतुल बिहारी ने संभाली है. गाने की कोरियोग्राफी मीनू शर्मा ने की है और एडिटिंग संदीप यादव द्वारा की गई है. डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी एपेक्स इंटरनेशनल मीडिया ने निभाई है, जबकि चैनल मैनेजमेंट विनम्र राजपूत द्वारा किया गया है. इस गाने को श्वेता पी. सिंह ने प्रोड्यूस किया है और इसे Moosa Music के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

फैंस जमकर बरसा रहे प्यार

गाना रिलीज होने के बाद दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. यूट्यूब पर फैंस लगातार कमेंट कर गाने और Khushi Kakkar की तारीफ कर रहे हैं. यूजर @PAWARSTAROFFICIALTUNE ने लिखा, “100 मिलीयन पक्का”, वहीं @raniii75 ने खुशी कक्कड़ की आवाज की तारीफ करते हुए कहा, “खुशी कितना अच्छा से song को गाती है ❤❤❤.” इसके अलावा @lakkimishraoficial ने गाने को “Super 🎉😮” बताया, जबकि @Totalarmyf ने एक शब्द में अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, “Bawal”. फैंस के ऐसे रिएक्शन साफ दिखा रहे हैं कि यह गाना तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह और नीलम गिरी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, ‘देवरा निहारे’ रिलीज होते ही वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola