ePaper

Bhojpuri: इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज के साथ हो रहे भेदभाव पर रानी चटर्जी ने जताई नाराजगी, कहा - ‘हमें सम्मान और पहचान…’

Updated at : 06 Jun 2025 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri

Bhojpuri: हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के नए फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है. इसका पोस्टर दर्शकों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है, जिसमें मां और बच्चे की प्यार भरी कहानी देखने को मिलेगी. इसके बाद रानी ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज के सम्मान को लेकर बड़ी बात कही.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के नए फिल्म ‘अम्मा’ का पोस्टर जारी हुआ है. इस फिल्म में मां और बच्चे की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें रानी लीड रोल में नजर आएंगी. इसके बाद उन्होंने एक पॉडकास्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री और अवॉर्ड फंक्शन्स को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. करीब 22 साल से रानी इस इंडस्ट्री में अभिनय कर रही है. लेकिन उन्हें अभी तक वो सम्मान और पहचान नहीं दी गई है, जिसकी वो हकदार है. ‘का हाल बा’ नामक यूट्यूब चैनल के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी दिल की बात रखी और कई बातों को साझा कोई है.  

इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज को सम्मान नहीं मिलता 

रानी चटर्जी ने कहा कि आज भी जब कोई बड़ा अवॉर्ड शो होता है, तो सिर्फ हीरोज को बुलाया जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है. कई बार मंच पर मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे स्टार्स को 20 साल के योगदान के लिए अवॉर्ड दिया गया, लेकिन किसी ने एक बार भी यह नहीं पूछा कि रानी चटर्जी, रिंकू घोष या पाखी हेगड़े कहां हैं? ये लोग भूल जाते हैं कि हमने भी इस इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है. हम भी 20 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन कभी हमारा जिक्र नहीं होता.

‘ये केवल चमचागिरी और पैसे कमाने…’

रानी ने किसी अवॉर्ड फंक्शन का नाम नहीं लिया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कुछ साल पहले दुबई में हुए एक अवॉर्ड शो की बात कर रही थी. उस शो में बड़े-बड़े मेल एक्टर्स को सम्मानित किया गया था, लेकिन एक्ट्रेसेस को मंच पर बुलाने या उनके योगदान को सराहने की बात तक नहीं की गई थी. रानी ने आगे कहा कि ये केवल चमचागिरी और पैसे कमाने का जरिया बन गया है, असली टैलेंट की कद्र नहीं होती है. उनकी यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोगों ने भी एक्ट्रेसेस के साथ हो रहे इस भेदभाव पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: काजल राघवानी का नया गाना ‘परफ्यूम लगाके साड़ी में’ हुआ रिलीज, फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की फिल्म का वीडियो हुआ वायरल, सफेद बाल और दाढ़ी में शर्टलेस दिखे एक्टर

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola