Bhojpuri Raksha Bandhan Song: राखी से पहले आया इमोशनल भाई-बहन का गाना, सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Raksha Bandhan Song

Bhojpuri Raksha Bandhan Song

Bhojpuri Raksha Bandhan Song: रक्षा बंधन बस आने ही वाला है. सोशल मीडिया पर अब भोजपुरी रक्षा बंधन गाने वायरल होने लगे हैं. इस बीच अंकुश राजा का राखी (भाई बहन का प्यार) सॉन्ग इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस गाने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Raksha Bandhan Song: सावन का महीना चल रहा है और अब ये खत्म होने वाला है. 9 अगस्त को रक्षा बंधन आएगा जो भाई-बहन का त्योहार है. इस दिन बहन बड़े प्यार से भाई की कलाई पर राखी बांधती है. भाई अपनी बहन को एक प्यारा सा तोहफा देता है और उसकी हमेशा रक्षा करने का वादा करता है. भोजपुरी में भाई- बहन से जुड़े कई गाने सोशल मीडिया पर अब वायरल होने लगे हैं. इस बीच अंकुश राजा का सॉन्ग ‘राखी (भाई बहन का प्यार)’ इंटरनेट पर छाया हुआ है.

अंकुश राजा का ये गाना हो रहा वायरल

रक्षाबंधन गीत राखी ( भाई बहन का प्यार) सॉन्ग को अंकुश राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था. ये सॉन्ग 21 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया था. गाने को अंकुश के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में अंकुश के साथ नीलम पांडे और बीणा पांडे नजर आई हैं. इसके राइटर मनोज मतलबी है और इसका म्यूजिक गोविंद ओझा ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर सूरज शाह का है. गाने पर अबतक 7,594,704 व्यूज आ गए हैं और ये बढ़ रहे हैं.

यूजर्स बोले- गाना सुनकर आंखों में आंसू आ गए

अंकुश राजा के इस सॉन्ग पर यूजर्स ने भर-भर के कमेंट्स किए है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये गाना सुनकर मुझे मेरी बहन की बहुत याद आती है. एक यूजर ने लिखा, गाना सुन कर दिल खुश हो गया. एक यूजर ने लिखा, आपके इस प्यार भरी भाई बहन के प्यार वाले गाना सुनकर आंखों में आंसू आ गए. राखी का त्योहार जब जब आता है ऐसा लगता है काश मेरी भी एक बहन होती जो मेरी कलाई में भी राखी बांधती. एक यूजर ने लिखा, भाई यह गीत इतना सुंदर है की मै क्या बताऊं.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Sawan Special: सावन में धूम मचा रहा खेसारी लाल का ये गाना, ‘गेरुआ कलर’ साड़ी के लिए नाराज हुई पत्नी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola