Bhojpuri Film: कपिल शर्मा की बुआ ‘उपासना सिंह’ का 14 साल बाद कमबैक, सख्त सास बन ढायेंगी बहु पर कहर

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Film: कपिल शर्मा की बुआ ‘उपासना सिंह’ का 14 साल बाद कमबैक, सख्त सास बन ढायेंगी बहु पर कहर

Bhojpuri Film: कपिल शर्मा शो फेम उपासना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में 14 साल बाद फिल्म ‘सास सरकार बहु चौकीदार’ से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म में वह एक सख्त सास का किरदार निभा रही हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Film: कपिल शर्मा शो फेम उपासना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल बाद वापसी करने को तैयार हैं. वह यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘सास सरकार बहू चौकीदार’ में नजर आएंगी, जिसमें वह एक सख्त सास का किरदार निभा रही हैं. वहीं, बहु का किरदार यामिनी सिंह और बेटे का जय यादव निभा रहे हैं. एक्ट्रेस कपिल शर्मा शो में कपिल की बुआ के रोल से घर घर में मशहूर हैं. अब उनकी वापसी से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म की कहानी क्या होगी.

सास सरकार बहु चौकीदार की कहानी

उपासना सिंह की अभिनीत सास सरकार बहू चौकीदार की कहानी सास-बहू के रिश्ते पर केंद्रित है, जो उनके खट्टे-मीठे नोक झोंक को दर्शाती है. फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुड्डरी ने किया है. वहीं, फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं. अब बारी है स्टार कास्ट की तो फिल्म में इस फिल्म में उपासना सिंह के अलावा यामिनी सिंह,जय यादव, विनोद मिश्रा, सुजान सिंह, देव सिंह और मनोज टाइगर जैसे अहम मुख्य भूमिकाओं में हैं. जबकि, इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुई है.

Also Read: Saas Bahu Ki Panchayat Trailer: बेहद मार्मिक है भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू की पंचायत’, रिलीज हुआ रिलीज, देखिए

Also Read: Khesai Lal Yadav New Movie: खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘राजाराम’ का टीजर रिलीज, फैंस को खूब पसंद आ रहा है एक्टर का नया लुक

फिल्म को लेकर उपासना ने क्या कहा

उपासना सिंह ने फिल्म ‘सास सरकार बहू चौकीदार’ के बारे में बात करते हुए बताया कि जैसे ही उन्होंने इसकी कहानी सुनी, वैसे ही वह फिल्म में काम करके को राजी हो गई थीं. एक्ट्रेस को यह भरोसा है कि उनकी यह अपकमिंग फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नई मिसाल कायम करेगी.

उपासना सिंह ने की मेकर्स की तारीफ

उपासना सिंह ने आगे फिल्म भोजपुरी सिनेमा चैनल के प्रोग्रामिंग हेड विनय सिंह और निर्माता पंकज तिवारी की तारीफ करते हुए बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने बहुत अच्छी स्टोरी का सिलेक्शन किया और उन्हें बहुत विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola