Bhojpuri Bolbam Song 2025: सावन में पवन सिंह से आस्था सिंह ने मांगी चूड़ी हरी हरी, मिले ताबड़तोड़ व्यूज, देखिए Video
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Jul 2025 1:59 PM
Bhojpuri Bolbam Song 2025
Bhojpuri Bolbam Song 2025: सावन आते ही भोजपुरी बोलबम गीतों की गूंज हर तरफ सुनाई देती है. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह और रितेश पांडेय के कांवड़ गीत खासे लोकप्रिय हैं. इन्हीं में से एक पवन सिंह का ‘चूड़ी हरी हरी’ सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Bhojpuri Bolbam Song 2025: सावन का महीना आते ही हर तरफ भोजपुरी के सावन गीत गूंजने लगते है. चारों तरफ पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, रितेश पांडेय के भोजपुरी कांवड़ गीत कानों में सुनाई पड़ रहे हैं. ऐसे कई भोजपुरी बोलबम सॉन्ग है, जो पुराने होने के बाद भी दर्शकों की पहली पसंद बने हुए है. आज आपको पावर स्टार के चूड़ी हरी हरी सॉन्ग के बारे में बताते हैं, जो लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है.
पवन सिंह का गाना चूड़ी हरी हरी हो रहा वायरल
पवन सिंह का गाना चूड़ी हरी हरी 2 साल पुराना है, लेकिन फिर भी इस सॉन्ग को दर्शक बड़े ही ध्यान से सुनते हैं. गाने पर अबतक 41 मिलियन व्यूज आ गए है और ये बढ़ रहे हैं. गाने को पवन के साथ-साथ शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. आशुतोष तिवारी ने इसके लिरिक्स लिखे है और प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक दिया है. वीडियो में पावर स्टार के साथ आस्था सिंह नजर आई है. ऊषा फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर गाने को जारी किया था.
यूजर्स बोले- पवन भैया का गाना सुनकर दिल खुश हो जाता
पवन सिंह के इस सॉन्ग पर मीडिया यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पवन भैया जब भी भक्ति बोल बम का भजन गाते हैं, सुनकर दिल को सुकून मिलता है, हर हर महादेव पवन भैया का पूरी दुनिया में सुना जाता है. एक यूजर ने लिखा, पवन भैया का गाना सुनकर दिल खुश हो जाता है. एक यूजर ने लिखा, पवन सिंह का भजन सुनते ही हम सबका मन भक्ति हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










