Bhojpuri Adda: अकांक्षा पुरी संग रिश्ते पर ट्रोल हुए खेसारी, पत्नी के झगड़ों पर दिया दिल छूने वाला जवाब

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी और अकांक्षा पुरी के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की, उन्होंने ट्रोलिंग पर भी उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी पत्नी और रिश्तों पर खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी उनसे झगड़ती हैं, तो खेसारी ने बेबाकी से कहा, “जहां प्यार और रिश्ते होते हैं, वहीं झगड़े भी होते हैं.” उन्होंने यह भी बताया कि वह अक्सर शांत हो जाते हैं, क्योंकि रिश्तों में समझदारी जरूरी है. 

विज्ञापन

अकांक्षा पुरी के साथ वर्कआउट वीडियो पर विवाद

अकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इस वीडियो में दोनों एक खास एक्सरसाइज करते नजर आए, जिसमें उनकी नजदीकी देख लोगों ने इसे अश्लील बताया. ट्रोलिंग के बाद यह वीडियो हटा दिया गया.

Bhojpuri Adda

ट्रोलिंग पर खेसारी का मजेदार जवाब

ट्रोलिंग का जवाब देते हुए खेसारी ने कहा, “मुझे तो लगा कि यह मेरा जिम का काम है. अगर लोगों को यह गलत लगता है, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता” उन्होंने अपने अंदाज में एक फेमस डायलॉग बोलकर माहौल को हल्का किया. 

अकांक्षा और खेसारी के अफेयर की चर्चा

खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी की जोड़ी इन दिनों चर्चा में है. दोनों एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि, इनकी नजदीकियों पर अभिनेत्री काजल राघवानी ने भी सवाल उठाए.

काजल और खेसारी के रिश्ते में दरार?

काजल राघवानी ने खेसारी और अकांक्षा की नजदीकियों को लेकर सवाल खड़े किए. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि काजल और खेसारी के रिश्ते में दरार आ गई है. हालांकि, खेसारी ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. 

वर्कफ्रंट पर खेसारी और अकांक्षा की जोड़ी धमाल

खेसारी और अकांक्षा ‘राजा राम’ और ‘अग्नि परीक्षा’ नाम की दो भोजपुरी फिल्मों में साथ नजर आने वाले हैं. ‘राजा राम’ के एक गाने ‘चुम्मा चुम्मा’ ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

Also read:Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी की धड़कनें बढ़ा रहीं डिंपल सिंह, अभी बतिया बा ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, लाखों ने देखा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola