Bhojpuri Adda: पवन सिंह की इस हरकत पर आग बबूला हुईं काजल रघवानी, कहा 'इनके घर में मां बेटी नहीं है क्या'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Oct 2024 8:17 PM

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस काजल रघवानी ने उन पर एक बड़ा आरोप लगाया है कि वह फिल्म के सेट पर काजल से किस मांग रहे थे और मना करने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए थे.

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. कभी इसकी वजह उनके गाने या फिल्में होते हैं तो कभी उनसे जुड़े विवाद. और अक्सर इन विवादों का कारण उनके को-स्टार्स से जुड़ा होता है. ऐसे में अब हाल ही में एक्टर-गायक पर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल रघवानी ने आरोप लगाया है कि वह फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस को जबरदस्ती किस करने के लिए कह रहे थे और मना करने पर बीच में ही शूटिंग छोड़कर चले गए थे.

पवन सिंह ने काजल रघवानी से मांगी किस

काजल रघवानी भोजपुरी सिनेमा की टॉप और मशहूर एक्ट्रेस हैं. लेकिन एक्ट्रेस की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि पवन सिंह ने उनके साथ सेट पर कितना बुरा व्यवहार किया था. उन्होंने कहा, “हम एक गाने की शूटिंग मुंबई में कर रहे थे. उस सीन में मैं और पवन जी थी. जैसी ही शूटिंग शुरू हुई, पवन जी ने कहा कि अब हमें किस करना है. तो मैंने पूछा ये कब तय हुआ. मुझे इसके बारे में नहीं पता और मैं ये नहीं करूंगी.”

पवन सिंह नाराज होकर चले गए थे

काजल रघवानी ने आगे बताया कि मना करने पर पवन सिंह नाराज होकर सेट से चले गए थे. उन्हेंने कहा, “मेरी इस बात से पवन जी काफी ज्यादा नाराज हो गए और शूटिंग बीच में छोड़कर वैनिटी में जा बैठे. इतना ही उन्होंने मुझे काफी कुछ सुनाया भी और कहा कि अगर किस करोगी तो ही आगे शूटिंग होगी. उस वक्त मेरे मन में बस यही ख्याल आया कि ये कैसे लोग है, क्या इनके घर में मां-बेटी नहीं है.”

डायरेक्ट के हाथ पैर जोड़ने पर पूरी हुई शूटिंग

काजल ने आगे कहा कि, उस फिल्म के डायरेक्टर काफी उम्र के थे. वो मेरे पास आए और हाथ-पैर जोड़ने लगे. उन्होंने काफी रिकवेस्ट की, ताकि मैं शूटिंग कर लूं. उनको देखकर फिर मैं किस के लिए हां कर दी और तभी पवन जी सेट पर आ गए. लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने कभी भी मेरे साथ काम नहीं किया.

Also Read: Pawan Singh की टीम में कौन-कौन है, फ्लैट में कौन कौन रहता उनके साथ

Also Read: Pawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola