ePaper

मोनालिसा की इस तसवीर को देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने, फैंस बोले- उफ...

Updated at : 30 Jun 2020 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
मोनालिसा की इस तसवीर को देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने, फैंस बोले- उफ...

Monalisa Viral Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अक्सर अपनी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. मोनालिसा अपनी तसवीरों से फैंस को दीवाना बना देती है. एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इसलिए उनकी तसवीरें आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ किये बिना खुद को रोक नहीं पा रहे है.

विज्ञापन

Monalisa Viral Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अक्सर अपनी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. मोनालिसा अपनी तसवीरों से फैंस को दीवाना बना देती है. एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इसलिए उनकी तसवीरें आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ किये बिना खुद को रोक नहीं पा रहे है.

एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की है. तसवीर में उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और उनके बाल खुले हुए है. तसवीर में वो काफी खूबसूरत लग रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर उनकी यह तसवीर मिनटों में वायरल हो गई. इस तसवीर में मोनालिसा का अंदाज लोगों को दिल जीत रहा है. वहीं, फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये तो खूबसूरत नागिन है. एक और मीडिया यूजर ने कमेंट किया, हमेशा की तरह हॉट. एक फैन ने लिखा, उफ.. ब्यूटीफुल.

undefined

इससे पहले भी मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की थी. तसवीर में उन्होंने ब्लू कलर की टॉप और शॉर्ट्स पहन रखी थी. उनकी यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

Also Read: मोनालिसा का बाथटब में दिखा बिंदास अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीर

हाल ही में मोनालिसा अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी थी. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने कहा था ,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास विक्रांत जैसा एक साथी है जो समझ रहे हैं लेकिन क्या होगा अगर एक दंपति जिनके बीच यह परिपक्वता नहीं है, तो ऐसी खबरें उनके रिश्ते को खराब कर सकती हैं. किस आधार पर उन्होंने लिखा है कि मैं इस व्यक्ति मदन के साथ लिव-इन में थी और वह भी छह साल तक. मेरे माता-पिता सहित सभी जानते हैं, कि मैं विक्रांत से 2008 में ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिली थी और तब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola