अरविंद अकेला कल्लू का ‘होली इतिहास हो जाई’ गाने का टीजर आउट, आस्था सिंह का दिखा खास अंदाज

Updated:
विज्ञापन
अरविंद अकेला कल्लू का ‘होली इतिहास हो जाई’ गाने का टीजर आउट, आस्था सिंह का दिखा खास अंदाज

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का नया होली गाना ‘होली इतिहास हो जाई’ का टीजर आउट हो गया है. टीजर में चारों तरफ रंग, गुलाल और धमाल भरा माहौल देखने को मिलता है. गाने में आस्था सिंह कल्लू के साथ रंग गुलाल जमाती दिखती हैं. जानिए गाने के बारे में पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: होली के मौके पर म्यूजिक इंडस्ट्री में नया धमाका होने वाला है. अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का अपकमिंग सॉन्ग ‘होली इतिहास हो जाई’ का टीजर इंस्टाग्राम पर रिलीज होते ही तेजी से फैंस के बीच वायरल हो रहा है. वहीं टीजर के झलक में भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आती हैं, जो  गुलाबी साड़ी में काफी ग्लैमरस लुक दे रही है, जबकि अरविंद भांग के नशे में रंगीन अंदाज में दिखाई देते है.

टीजर में  दिखा आस्था का खास अंदाज? 

टीजर में चारों तरफ रंग-बिरंगे गुलाल उड़ते दिखाई दे रहे हैं, और पूरा माहौल होली की मस्ती से सराबोर है. आस्था सिंह अपने ग्लैमरस लुक और एनर्जेटिक डांस के साथ अरविंद अकेला कल्लू के साथ नजर आ रही हैं. गाने के बोल और म्यूजिक इतनी मस्ती भरे हैं कि फैंस झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. टीजर को देखने से उम्मीद है की गाना एनर्जी, रोमांस, मस्ती  और शरारत से भरपूर होगा.

किस प्लैटफॉर्म पर गाना होगा रिलीज ?

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का नया होली गाना ‘होली इतिहास हो जाई’ अब T Series हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा. बड़े प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से गाने को डिजिटल सपोर्ट मिलेगा. अब फैंस इस गाने को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

यहां देखें गाने का टीजर

जाने गाने की टीम डिटेल्स  

सॉन्ग – होली इतिहास हो जाई

सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी सिंह 

म्यूजिक – प्रियांशु सिंह 

वीडियो- पैराडाइज प्रोडक्शन 

एक्ट्रेस – आस्था सिंह 

प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज – सोनू श्रीवास्तव 

कोरियोग्राफर – विक्रम राजपूत 

डीओपी – अतुल बिहारी 

डीआई – रोहित सिंह

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘सलवारवा’ रिलीज, होली अंदाज में एक्ट्रेस मुस्कान ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola