अक्षरा सिंह संग दिखेंगी तो पवन सिंह आपके साथ नहीं करेगा काम... आम्रपाली दुबे ने इंडस्ट्री की खोली पोल, बोली- जो होगा वो देखा जाएगा

Updated:
विज्ञापन

आम्रपाल दुबे, अक्षरा सिंह और पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी बवाल में कहा कि वह अक्षरा सिंह को अपनी छोटी बहन मानती है. पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद जब कोई उनके साथ खड़ा नहीं था, तब वह मौजूद थी, लेकिन जब अक्षरा ने उनका नाम नहीं लिया, तो वह अंदर से टूट गई थी.

विज्ञापन

Amrapali Dubey On Supporting Akshara Singh:भोजपुरी बवाल जबसे ऑनएयर हुआ है, तबसे फैंस इसके एपिसोड्स को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आम्रपाली दुबे शो में खुद की पर्सनल लाइफ को लेकर एक से बढ़कर एक खुलासे कर रही हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि वह बच्चा गोद लेना चाहती हैं. इसके बाद उन्होंने पवन सिंह को शादी के लिए प्रपोज भी किया. बाद में निरहुआ संग अपने रिश्ते का भी राज खोला. अब वह अक्षरा संग अपने बॉन्ड पर बात करती नजर आई.

विज्ञापन

Amrapali Dubey On Not Supporting Akshara Singh: इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का साथ नहीं देने पर क्या बोली आम्रपाली दुबे

जियो हॉटस्टार ने भोजपुरी बवाल का एक नया प्रोमो जारी किया. जिसमें होस्ट शुभांकर मिश्रा ने भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबेसे पूछा कि आप पर एक आरोप लगा, जिसमें कहा जा रहा है कि आपने अक्षरा सिंह को बहन माना, आपने अक्षरा संग फोटोज डाली, लेकिन जब उनका बुरा समय था, तो उनके साथ खड़े नहीं रहें. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने उस समय पर उनका साथ दिया, जब इंडस्ट्री में ये बातें होती थी कि अगर आप अक्षरा संग दिखेंगी, तो शायद पवन सिंह आपके साथ काम न करें. फिर भी मैंने ये तय किया कि मुझे उनके साथ दिखना है."

View on Instagram

Why Amrapali Dubey Emotional While Talking About Akshara Singh: अक्षरा सिंह की बात करते हुए क्यों इमोशनल हुई आम्रपाली दुबे

उन्होंने आगे कहा, "पवन सिंह ऑफेंस ले लेगा, तो मैं कहती थी, भाड़ में जाए, जो होगा वो देखा जाएगा. अब इतना करने के बावजूद भी अक्षरा ने बाहर निकलकर कहा कि किसी ने मेरा साथ नहीं दिया." फिर अभिनेत्री थोड़ी इमोशनल हो गई और कहा, "अगर तुमको छोटी बहन बोला है, तो ऊपर ऊपर नहीं बोला, अगर मानती हूं, तब ही बोला है. तुम मेरे बारे में बोलने से पहले एक बार भी सोची नहीं." फिर शुभांकर ने पूछा कि आपको तकलीफ हुआ इस बात का. इसपर आम्रपाली ने कहा, "बहुत तकलीफ हुई मुझे और लगता नहीं है कि कभी भूल पाऊंगी."

ये भी पढ़ें: निरहुआ से प्यार करती हो... पत्नी से नहीं करते मोहब्बत, बस इतना सुनते ही भड़की आम्रपाली दुबे, बोली- सोचकर बोलिएगा

ये भी पढ़ें: क्या शादीशुदा निरहुआ के साथ लिव-इन में हैं यह एक्ट्रेस? 'भोजपुरी बवाल' में उठा बड़ा सवाल, रो पड़ीं आम्रपाली


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola