Akshara Singh का फूटा गुस्सा, वीडियो में बोली- प्रॉब्लम मुझ में नहीं तुझ में... जानें पूरी बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2022 4:59 PM
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर नया रील वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो गुस्से से भरी नजर आ रही है. अक्षरा पंजाबी में डायलॉग कहती दिख रही है.
Akshara Singh Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी तसवीरों से फैंस की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं. अक्षरा ने अपना नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो गुस्से में दिख रही है. डरिए मत, एक्ट्रेस का ये रील वीडियो है और इसमें वो कह रही है प्रॉब्लम मुझ में नहीं तुझ में है. इसपर फैंस जमकर रिएक्ट भी कर रहे है.
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर नया रील वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो गुस्से से भरी नजर आ रही है. अक्षरा पंजाबी में डायलॉग कहती दिख रही है कि, अगर तुझे मैं खूबसूरत नहीं लगती तो अपनी आंखें चेक करवा कर आ, मरजानियां. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, प्रॉब्लम मुझ में नहीं तुझ में है.
https://www.instagram.com/p/CaJrW9Lh0EG/
अक्षरा सिंह के एक्सप्रेशन
इस वीडियो में अक्षरा सिंह येलो आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही है. वीडियो में उनका एक्सप्रेशन कमाल का लग रहा है. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप बहुत क्यूट है अक्षरा जी. एक दूसरे यूजर ने लिखा, दीदू हमारी आंखें सही है और आप हमें अच्छे लगते हो. एक अन्य यूजर ने लिखा, कितना सोना तुझे रब ने बनाया.
Also Read: Afsana Khan Wedding: अफसाना खान ने पिया के नाम की लगाई मेहंदी, राखी सावंत संग झूमती दिखीं सिंगर
अफसाना खान की हल्दी सेरेमनी में अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने येलो आउटफिट में फोटोज भी पोस्ट किया था. तसवीरों में वो धूप में कैमरे को देखकर पोज देती दिख रही है. वहीं, एक्ट्रेस पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुई थी. तसवीरों में अक्षरा, अफसाना को हल्दी लगाते हुए नजर आई थी.
https://www.instagram.com/p/CaHiWC1Brq1
ओ अंटावा पर अक्षरा सिंह का वीडियो
अक्षरा सिंह ट्रेडिंग गानों पर रील्स वीडियोज बनाने से पीछे नहीं हटती. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने फिल्म पुष्पा के सॉन्ग ओ अंटावा पर जबरदस्त डांस करते दिखी थी. वीडियो में अक्षरा अपने दो डांस पार्टनर्स के साथ नजर आई थी. इसका कैप्शन भी उन्होंने काफी मजेदार दिया था. उन्होंने लिखा था, Ak सुनके हल्के में लिया क्या, शेरनी है मैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










