भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने रेड टॉप में दिखाया अपना जलवा, इन फोटोज से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jun 2021 7:01 AM
Bhojpuri Actress Monalisa photo : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने हाल ही में पूल फोटोज से इंटरनेट पर आग लगा दिया था. मोनालिसा की खूबसूरत अदाएं और स्टाइलिश अंदाज पर फैंस अपना दिल हार जाते है. अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो कमाल लग रही है. तसवीरों पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे है.
Bhojpuri Actress Monalisa photo : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने हाल ही में पूल फोटोज से इंटरनेट पर आग लगा दिया था. मोनालिसा की खूबसूरत अदाएं और स्टाइलिश अंदाज पर फैंस अपना दिल हार जाते है. अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो कमाल लग रही है. तसवीरों पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे है.
मोनालिसा ने अपनी नयी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में वो रेड टॉप और ब्लू शॉर्ट्स में दिख रही है. साथ ही उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है, जिसमें वो काफी कूल दिख रही है. हर फोटो में अलग-अलग पोज देकर वो फोटो खिंचवा रही है. उनके आस- पास काफी हरियाली दिख रही है.
https://www.instagram.com/p/CQppHRMFX8n/
एक्ट्रेस ने ये फोटोज शेयर कर बस इमोजी बनाए है और कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है. कुछ देर पहले शेयर किए गए इन तसवीरों पर अबतक 29,489 लाइक्स आ चुके है और ये बढ़ता ही जा रहा है. इसपर फैंस अपने रिएक्शन भी दे रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आपसे नजर नहीं हट रही. एक यूजर ने लिखा, सनसाइन. एक यूजर ने लिखा, आप मेरी फेवरेट हो.
Also Read: इस खास शख्स से मिलने Anupama के सेट पर पहुंचे Mithun Chakraborty, पूरी टीम को दिया सरप्राइज
इससे पहले मोनालिसा ने गोवा में बिताए हुए दिनों को याद करते हुए अपनी थ्रोबैक तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. ब्लैक कलर के स्विमसूट में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिखी थी. पूल किनारे कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर उन्होंने दिलकश पोज दिए थे. उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसन्द आया था.
https://www.instagram.com/p/CQkpLqklE7Y/
गौरतलब है कि मोनालिसा अपनी तसवीरों और वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. मोनोलिसा फैंस के साथ अक्सर अपने शोज के बारे में अपडेट्स देते रहती है. इन दिनों वो ‘नमक इश्क का’ शो में काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










