ePaper

भारती सिंह ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की बेहद खूबसूरत तसवीरें, कैप्शन ने खींचा ध्यान

Updated at : 18 Mar 2022 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
भारती सिंह ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की बेहद खूबसूरत तसवीरें, कैप्शन ने खींचा ध्यान

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया जो सबसे लोकप्रिय टेलीविजन हस्तियों में से एक हैं. दोनों पेरेंट्स बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया जो सबसे लोकप्रिय टेलीविजन हस्तियों में से एक हैं. दोनों पेरेंट्स बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. साल 2017 में शादी के बंधन में बंधी यह जोड़ी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. जबकि कॉमेडी क्वीन रानी अभी भी रियलिटी शो की मेजबानी में बिजी है. उन्होंने अपने बिजी कार्यक्रम में से कुछ समय अपने पति के साथ होली मनाने के लिए निकालने का फैसला किया.

भारती सिंह आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं उन्होंने बिना रंगों की होली मनाई. हालांकि विशेष अवसर पर, कॉमेडियन ने अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स को शुभकामना देने के लिए सबसे प्यारी तसवीरें अपलोड कीं. भारती ने जो तसवीरें साझा की है जिसमें उन्हें एक सुंदर पिंक ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है. तसवीरों में वो अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं और अपने पति हर्ष के साथ पोज़ देती दिख रही हैं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/CbPsimSgzAC/

जहां उनकी तसवीरों ने फैंस को हैरत में डाल दिया, वहीं उनका कैप्शन भी उतना ही प्यारा था. उन्होंने लिखा, “हम तीनों की तरफ़ से आप सब को हैप्पी होली.” उन्होंने एक लाल दिल और कुछ प्यारे हैशटैग भी जोड़े. बता दें कि, टीवी स्टार्स ने पिछले साल दिसंबर में भारती के प्रेग्नेंट होने की खबर का ऐलान किया था. यूट्यूब पर एक मजेदार लेकिन मनमोहक तसवीर साझा करते हुए उन्होंने घोषणा की थी, “हम मां बनने वाले हैं.”

Also Read: काजोल की इस ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर भिड़े यूजर्स, वायरल हुआ एक्ट्रेस का ये वीडियो

प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती ने काम से ब्रेक नहीं लिया है. गर्व से खुद को भारत की पहली प्रेग्नेंट होस्ट बताते हुए वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाती रहती हैं. करण जौहर, माधुरी दीक्षित, परिणीति चोपड़ा और अन्य सेलेब्स ने भी लोकप्रिय रियलिटी शो के सेट पर होनेवाली माँ पर जमकर प्यार बरसाया था. जहां माधुरी ने भारती के बेबी बंप पर किस किया था, वहीं करण और परिणीति और मिथुन चक्रवर्ती ने हुनरबाज़ – देश की शान होस्ट के लिए एक विशेष ‘गोद भराई’ समारोह की व्यवस्था की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola