Bhagya Lakshmi: गुम है किसी के प्यार में फेम 'सई' की ये को-स्टार भाग्य लक्ष्मी में लेगी एंट्री, आएगा 7 साल का लीप
Bhagya Lakshmi: जी टीवी के भाग्य लक्ष्मी को दर्शकों से खूब सारा प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. शो में रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे मुख्य भूमिका में हैं. ये सीरियल सात साल का लीप ले रहा है.
Bhagya Lakshmi: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में सई जोशी को किरदार आयशा सिंह निभाती थी. लीप के बाद उनका किरदार खत्म हो गया. उनकी जगह भाविका शर्मा ने ले ली. आयशा को अगले प्रोजेक्ट में फैंस देखने के लिए बेताब है. खबरें थी कि वो एकता कपूर के शो नागिन में लीड रोल निभाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो आयशा कब नये शो में दिखेंगी. कहा जा रहा है उनकी को-स्टार जिया राव शो में एंट्री लेंगी.
भाग्य लक्ष्मी में आएगा सात साल का लीप
जी टीवी के भाग्य लक्ष्मी को दर्शकों से खूब सारा प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. शो में रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे मुख्य भूमिका में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीरियल सात साल का लीप ले रहा है. कहा जा रहा है कि लीप के बाद लक्ष्मी और ऋषि अलग हो जाएंगे. ऋषि ने लक्ष्मी को मृत मान लिया गया है और उसके जाने से काफी दुखी है. लक्ष्मी अब ऋषि से दूर अपनी बेटी के साथ रह रही है. हालांकि ऋषि को नहीं मालूम है कि लक्ष्मी जिंदा है.
भाग्य लक्ष्मी में जिया राव लेगी एंट्री
IWMBuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीप के बाद भाग्य लक्ष्मी में जिया राव शो में एंट्री लेंगी. जिया ने परशुराम 2, गुम है किसी के प्यार में, वागले की दुनिया जैसे शो में काम किया है. जिया सीरियल में लक्ष्मी के परिवार के सदस्य की भूमिका निभाएंगी. वहीं, शो ये है चाहतें में फेम एक्ट्रेस कृतिका खैरे भी शो में एंट्री लेने वाली है. इस बात के लिए उन्होंने कन्फर्म कर दिया है. इस बारे में उन्होंने ईटाइम्स को बताया, “ये है चाहतें की क्रिएटिव टीम ने मेरे काम की सराहना की और मुझे अपने चल रहे शो, भाग्य लक्ष्मी में कास्ट करने का फैसला किया. मैंने कुछ दिन पहले ही शॉट्स के बीच काम करते हुए शो के लिए ऑडिशन दिया था. मैं भाग्य लक्ष्मी की शूटिंग शुरू करूंगी, जो सात साल की लीप पर जा रही है.”
गुम है किसी के प्यार में क्या हुआ खास
वहीं, गुम है किसी के प्यार में ट्रैक की बात करें तो रीवा की मां एक कैफे में वेट्रेस के रूप में काम करने वाली सवी की सच्चाई को उजागर करती है. राव साहब रीवा की मां को झूठा करार देकर स्थिति को संभालने की कोशिश करती हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, सवी कंफर्म करती है कि रीवा की मॉम जो कह रही है वह सच है. बाद में पत्रकारों का एक समूह आता है और स्थिति को और अधिक कठिन बना देता है. वे सबसे पहले भोंसले परिवार से सवाल करते हैं कि उनकी बहू को एक कैफे में काम करने की जरूरत क्यों है, जबकि वे आसानी से उसकी शिक्षा का खर्च उठा सकते हैं.
आयशा सिंह ने कही ये बात
गुम है किसी के प्यार में की अभिनेत्री आयशा सिंह काफी लोकप्रिय है. शो में पाखी, विराट और सई की कहानी दिखाई जाती थी. शो की शुरुआत उन्होंने दोस्तों के रूप में की थी लेकिन अंत में ऐसी खबरें आईं कि आयशा और ऐश्वर्या के बीच आपस में नहीं बनती. शो छोड़ने के बाद उन्होंने आयशा को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया. उन दोनों के कोल्ड वॉर को लेकर कई खबरें आई थी. आयशा ने सिद्धार्थ कन्नन से इस पर बात की थी. उन्होंने कहा था, उन्हें नहीं पता कि इंस्टाग्राम पर अनफॉलो और फॉलो वाली बात का क्या हुआ क्योंकि वह हमेशा अपने जोन में रहती हैं और इंस्टाग्राम पर्सन नहीं हैं. उन्होंने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर ज्यादा नहीं हैं और वह एक अलग इंसान हैं. आयशा ने यह भी कहा कि कोई भी हर किसी के साथ बंधन में नहीं बंध सकती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










