Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-सवी की शादी के बाद ये किरदार बनेगा विलेन, इस शख्स ने बताया आगे क्या होगा

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Feb 2024 9:50 PM

विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सवी एक वेट्रेस के ड्रेसअप में दिखती है. वो एक रेस्तरां में ऑर्डर लेती है, जहां ईशान और सुरेखा आते है. सुरेखा ईशान पर भोसले परिवार का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उसे सवी के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर गुम है किसी के प्यार में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने मिल रहा है. ईशान और सवी की शादी का फैंस इंतजार कर रहे थे और फाइनली उनकी शादी हो गई. रीवा का दिल टूट गया और वो काफी दुखी है. सारी तैयारी होने के बाद ईशान और रीवा की शादी नहीं हुई. सवी और ईशान अब पति-पत्नी है और उन्हें साथ देख रीवा का दिल जलता है. कॉलेज में रीवा, ईशान को सवी का ख्याल रखते देखती है और उसे काफी दुख होता है. कहा जा रहा है की रीवा का किरदार अब विलेन बन जाएगा. इस पर रीवा का रोल प्ले कर रही सुमित सिंह ने रिएक्ट किया है.

गुम है किसी के प्यार में रीवा बनेगी विलेन

गुम है किसी के प्यार में रीवा का किरदार सुमित सिंह प्ले कर रही है. लीप से पहले शो में दिखाया गया था कि पाखी का किरदार पोजेटिव था, लेकिन सई और विराट को पास देखकर पाखी का किरदार नेगेटिव हो गया था. अब फैंस भविष्यवाणी की है कि क्या रीवा भी वैसी ही होगी. इंडिया फोरम से बात करते हुए, रीवा का किरदार निभाने वाले सुमित सिंह ने इस पर बात की. उन्होंने कहा, कोई भी स्वाभाविक रूप से ग्रे या नकारात्मक चरित्र नहीं है, बल्कि परिस्थितियां हैं जो लोगों के कार्यों को संचालित करती हैं.

https://www.instagram.com/p/C3IcM_6gdSJ/

सुमित सिंह ने कही ये बात

सुमित सिंह ने कहा, “जब लोग प्यार में होते हैं, तो वे अक्सर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. उनके पास अपने प्यार के प्रति गहरा समर्पण और समर्पण है. हालांकि मुझे यकीन नहीं है, लेकिन आप उनका एक ग्रे साइड देख सकते हैं. अब तक, उसके विचारों में ईर्ष्या या नकारात्मकता का कोई संकेत नहीं है.” बता दें कि ईशान से शादी टूटने के बाद भी सुरेखा के कहने पर रीवा अपने माता-पिता से रिश्ता तोड़ कर भोसले परिवार आ गई है. भोसले परिवार में वो ईशान और सवी को देखकर काफी दुखी हो रही है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रीवा बनाएगी ईशान और सवी को अलग करने का मास्टर प्लान! क्या होगा आगे?

गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो

गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सवी एक वेट्रेस के ड्रेसअप में दिखती है. वो एक रेस्तरां में ऑर्डर लेती है, जहां ईशान और सुरेखा आते है. सुरेखा ईशान पर भोसले परिवार का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उसे सवी के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है. ईशान, सवी से कहता है कि अगर उसके पास पैसे नहीं थे तो वो उससे मांग लेती. इसपर सवी कहती है कि अगर उसने उसकी शर्तें मान ली होती तो वह बेहतर स्थिति में होती. सवी कहती है कि वो अपने सपनों को अपने दम पर पूरा करेगी. जिसके बाद वो उनदोनों का ऑर्डर लेती है.

https://www.instagram.com/p/C3IT6I-gju6/

सवी की बातों का ईशान ने किया सपोर्ट

वहीं, गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सुरेखा, सवी को बहुत डांटती है और कहती है कि दुर्वा कुछ सालों से कॉलेज जा रही है लेकिन उन्हें उसके बारे में कभी कोई शिकायत नहीं मिली. सुरेखा, सवी को कॉलेज जाने से मना करती है. सवी उसके फैसले का विरोध करती है और कहती है कि उसकी पढ़ाई उसका और उसके परिवार का सपना है और वह किसी के लिए अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ेगी. सवी के वहां से जाने के बाद सुरेखा, ईशान से कहती है कि सवी को वो बोले की सबसे माफी मांगे. ईशान कहता है कि उसे नहीं लगता कि सवी ने कुछ गलत कहा है. ईशान कहता है कि वो सवी को उसकी पढ़ाई बंद करने के लिए नहीं कहेगा. ईशान कहता है कि उसने हरिणी को आश्वासन दिया कि वह सवी के हर फैसले में हमेशा उसके साथ रहेगा. ईशान कहता है कि वह जानता है कि सवी गलत नहीं है क्योंकि वह वहां था जब दूर्वा के दोस्त सवी पर टमाटर फेंक रहे थे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: असल जिंदगी में सवी संग दोस्ती पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पर्दे के पीछे हम…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola